Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने जायडस बॉयोटेक पार्क अहमदाबाद पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अहमदाबाद से सीधे जायेंगे पुणे

[box type=”shadow” ]

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिक, 28 नवम्बर 2020, शनिवार। कोरोना महामारी संकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसके तहत सबसे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं। यहां वह जाइडस बायोटेक पार्क पहुंच चुके हैं। यहां वह जाइडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जाइकोव-डी की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

बता दें कि जाइडस कैडिला ने अपनी वैक्सीन जायकोव-डी के पहले चरण का ट्रायल पूरा होने और अगस्त से दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की घोषणा की है। अहमदाबाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के वैक्सीन सेंटर का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश में कोरोना वैक्सीन तैयार कर रहे तीन केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आज इसके तहत पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी इन तीनों टीका केंद्रों पर विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके से जुड़े कार्यों का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री आज उन तीन कोरोना वैक्सीन सेंटरों का दौरा करेंगे, जहां टीका विकसित किया जा रहा है। वह यहां वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन विकसित करने के रास्ते में आ रही दिक्कतों की भी समीक्षा करेंगे।

 प्राप्त जानकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद से सीधे पुणे जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुणे पहुंचेगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन प्लांट का दौरा करेंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से तैयार वैक्सीन का उत्पादन और परीक्षण कर रहा है।

पुणे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद जाएंगे। यहां वह हकीमपेट एयर फोर्स स्टेशन से सीधे हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर जीनोम वैली में भारत बायोटेक के प्लांट जायेंगे। भारत बायोटेक, देश में स्वदेशी वैक्सीन, कोवैक्सीन विकसित कर रही है। यह टीका अपने ट्रायल के तीसरे चरण में है। हैदराबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को दिल्ली लौट आयेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!