Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

टिहरी झील में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

16 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन 

प्रतियोगिताएं दो अलग-अलग चरणों में करायी जाएंगी संपन्न 

टिहरी। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, वहीं खिलाड़ियों के लिए यह एक बेहतर अवसर माना जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों पर जोरों- शोरों से कार्य किया जा रहा है। सभी कार्य लगभग पूरे हो चुके है। बता दें कि इस बार टिहरी बांध की झील को भव्य रूप से तैयार किया जा रहा है। झील में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं दो अलग-अलग चरणों में संपन्न होंगी। जिनमें देशभर के 16 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

टिहरी झील में कोटीकॉलोनी में पहले चरण में 3 से 5 फरवरी तक रोइंग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 80 महिला और 80 पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का टिहरी पहुंचने का सिलसिला 1 फरवरी से शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में 11 से 13 फरवरी तक कयाकिंग और कैनोइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें 120 महिला और 120 पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए खिलाड़ी 9 फरवरी से टिहरी पहुंचना शुरू करेंगे।

उत्तराखंड के 48 खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन आईटीबीपी, बीईजी रुड़की से किया गया है। ये खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

होटल बुक, जुटा रहे व्यवस्था
देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए नई टिहरी, बौराड़ी और चंबा में होटल बुक किए गए हैं। यहां से खिलाड़ी बसों से प्रतिदिन कोटीकॉलोनी आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। कोटीकॉलोनी में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। वहां खिलाड़ियों के लिए चेकिंग रूम, पानी, शौचालय तैयार किए जा रहे है। बोट हाउस और दर्शकों के लिए दीर्घा बनाई जा रही है। झील तक पहुंचाने के लिए नई अप्रोच रोड बनाई जा रही है। आयोजन स्थल पर रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग के लिए रंग-बिरंगी बोट्स कोटीकॉलोनी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

क्या है रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग

रोइंग: नाव को चप्पुओं की मदद से चलाने की प्रतियोगिता है। इसमें टीम के सामंजस्य और ताकत का परीक्षण होता है।
कयाकिंग : छोटी और हल्की नाव में खेले जाने वाला खेल है। जिसमें खिलाड़ी बैठकर पैडल का उपयोग करते हैं।
कैनोइंग : खिलाड़ी घुटनों के बल बैठकर एक तरफा पैडल का उपयोग करते हैं।

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारे पास बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र में मेडल जीते हैं। उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतेंगे। -राजीव कुमार, कोच रोइंग, उत्तराखंड

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!