Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरण

हरेला पर्व के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा इंदिरा नगर में गौतम स्कूल के निकट पार्क में किया गया वृक्षारोपण

हम सब का परम कर्तव्य है कि वृक्षारोपण कर प्रकृति का संरक्षण करें, वृक्षारोपण के बाद उस वृक्ष का संरक्षण भी जरूर करें : सविता कपूर

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जुलाई 2023, रविवार, देहरादून। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा हरेला पर्व के अंतर्गत इंदिरा नगर में गौतम स्कूल के निकट पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर शहर के मेयर सुनील उनियाल गामा एवम् विधायिका श्रीमति सविता कपूर मुख्य रूप से उपस्थित रही।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा एवम् विधायिका श्रीमति सविता कपूर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सब पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान निभाते हैं। वृक्ष के बिना जीवन की परिकल्पना करना भी असंभव है। हम सब का परम कर्तव्य है कि वृक्षारोपण कर प्रकृति का संरक्षण करें, वृक्षारोपण के बाद उस वृक्ष का संरक्षण भी जरूर करें।

इस अवसर पर राम गोपाल गोयल एवं रमा गोयल ने कहा कि संस्था आज से वृक्षारोपण आरंभ किया है और लगातार यह 1 महीने तक जगह-जगह वृक्षारोपण किया जाएगा। हमारा यह उद्देश्य है कि पर्यावरण को संरक्षण करने में अपना योगदान दें और बढ़ चढ़कर इस पुनीत कार्य के सहयोगी बने।

इस अवसर पर मधु जैन, सचिन जैन, नितिन जैन, कुलभूषण, धन प्रकाश, महेश गुप्ता, राजीव गर्ग, उपेंद्र अग्रवाल, राजेश, प्रवीण, अशोक गुप्ता, रमेश अग्रवाल, रमेश गोयल, नमिता प्रदीप, पवन गुप्ता, राहुल, सीमा राजवंशी, लच्छू गुप्ता, राजेश, पार्थ उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!