Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
सम्पादकीय

दवा उद्योग का संकट

पिछले दस महीनों में भारतीय कंपनियों की दवाओं के खिलाफ डब्लूएचओ की यह पांचवीं चेतावनी है। पिछले कुछ महीनों से भारत का दवा उद्योग अंतरराष्ट्रीय विवादों से जूझ रहा है, क्योंकि कई देशों से भारतीय दवाओं से लोगों की जान जाने की खबरें आ चुकी हैं। एक समय भारत में खासकर जेनेरिक दवाओं का उद्योग इतनी तेजी से विकसित हुआ कि भारत को गरीब देशों के लोगों का जीवन-रक्षक बताया जाने लगा। लेकिन भारतीय दवाएं अगर दुनिया भर में इस्तेमाल की जाने लगीं, तो इसका कारण सिर्फ उनका सस्ता होना नहीं था। बल्कि सस्ता होने के साथ भारतीय दवाओं ने सुरक्षित और प्रभावी होने की अपनी साख भी बनाई थी।

आज यही साख खतरे में है। विदेशों में एक के बाद दूसरी दवा को असुरक्षित घोषित करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ताजा खबर है कि विश्?व स्वास्थ्य संगठन का एलान है। संगठन ने कहा है कि पिछले महीने इराक में पाया गया दूषित सामान्य कोल्ड सिरप तमिलनाडु स्थित एक भारतीय दवा कंपनी द्वारा निर्मित किया गया था। दूषित बैच का निर्माण फोर्ट्स (इंडिया) लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड में हुआ था। डैबिलाइफ फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के लिए बनी ‘कोल्ड आउट’ नाम की सर्दी की दवा है, जिसकी इराक में बिक्री होती है। डब्लूएचओ के मुताबिक इस दवा के सैंपल में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा मानक से काफी ज्यादा थी।

संगठन ने अपने बयान में कहा है- ‘यह उत्पाद घटिया और असुरक्षित है। इसका इस्तेमाल खासकर बच्चों को गंभीर नुकसान या उनकी मौत का कारण बन सकता है।’ पिछले दस महीनों में भारतीय कंपनियों की दवाओं के खिलाफ विश्व स्वास्थ्य संगठन की यह पांचवीं चेतावनी है। पिछले साल गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में कम से कम 89 बच्चों की मौत के लिए भारतीय कंपनी मेडेन फार्मास्यूटिकल्स के कफ सिरप को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसके अलावा भारतीय अधिकारियों को राइमन लैब्स द्वारा निर्मित कफ सिरप में भी विषाक्त पदार्थ मिले, जिसे कैमरून में बच्चों की मौत के लिए दोषी ठहराया गया था। गौरतलब है कि भारत में दवा निर्माण का 41 अरब डॉलर का उद्योग है। यह दुनिया के सबसे बड़े दवा निर्माताओं में से है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से भारत का दवा उद्योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादों से जूझ रहा है, क्योंकि गाम्बिया, उज्बेकिस्तान और अमेरिका में भी भारतीय दवाओं के कारण लोगों की जान जाने की खबरें आ चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!