Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

देश में लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, जानिए आज के भाव

 आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2020, शनिवार। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को भी वृद्धि देखने को मिली। इस तरह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली। देश के बड़े शहरों की बात की जाए तो यहां पेट्रोल की कीमत में 15-17 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के भाव में 20-23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे की वृद्धि के साथ 81.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, डीजल का दाम 20 पैसे की तेजी के साथ 70.88 प्रति लीटर पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 50 दिन एवं डीजल के भाव में 41 दिन के अंतराल के बाद किसी तरह की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 81.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी है। वहीं, डीजल का भाव 71.30 रुपये प्रति लीटर पर चल रहा था। पटना में पेट्रोल की कीमत 84.01 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, डीजल का भाव 76.48 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। दिलली से सटे नोएडा में पेट्रोल 81.88 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। दूसरी ओर डीजल की कीमत 71.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। 

मुंबई में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 87.92 रुपये प्रति लीटर पर थी, जो शनिवार को 88.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। वहीं, डीजल का मूल्य 23 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 77.34 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 82.95 रुपये का भुगतान करना होगा। दूसरी ओर, एक लीटर डीजल की कीमत 74.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 84.46 रुपये खर्च करने होंगे। शहर में एक लीटर डीजल की कीमत 76.37 रुपये पर पहुंच गई है।

अगर आपको जानकारी चाहिए कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल क्या रेट बिक रहे हैं, तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के जरिए आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप SMS के जरिए भी इस बाबत जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS करना होगा। यहां यह ध्यान रखने वाली बात है कि हर शहर के लिए अलग-अलग कोड निर्दिष्ट है। आपको अपने शहर का कोड IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!