Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
आर्थिक गतिविधियाँ

पेट्रोल-डीजल के दाम में आई गिरावट, जानिए भाव

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन सहित कई देशों में घातक Coronavirus के प्रकोप के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में आई भारी नरमी का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश के प्रमुख शहरों एवं राज्यों में शनिवार को एक बार पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिली। इससे Petrol Diesel Price कई माह के अपने निचले स्तर पर बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को Petrol Price सात पैसे सस्ता होकर 71.89 रुपये प्रति लीटर रह गया। देश के विभिन्न शहरों में डीजल के दाम में भी औसतन नौ पैसे की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में Diesel Rate नौ पैसे सस्ता होकर 64.51 रुपये प्रति लीटर रह गया।

इससे पहले शुक्रवार को कच्चे तेल के भाव में लगातार छठे दिन गिरावट का सिलसिला देखने को मिला। उसके साथ क्रूड ऑयल शुक्रवार को एक वर्ष से भी ज्यादा समय के न्यूनतम स्तर पर आ गया। क्रूड ऑयल WTI की वायदा कीमत शुक्रवार को एक समय में 2.87% यानी 1.32 डॉलर की भारी कमी के साथ 45.73 डॉलर प्रति बैरल रह गया। इसी तरह ब्रेंट ऑयल में एक समय में 2.71% यानी 1.40 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी।

दिल्ली के बाद बात करते हैं NCR के एक प्रमुख शहर नोएडा की। नोएडा में शनिवार को पेट्रोल का भाव 73.82 रुपये प्रति लीटर जबकि Diesel Rate 64.85 रुपये प्रति लीटर रहा। गुरुग्राम में पेट्रोल का दाम 72 रुपये प्रति लीटर पर रहा। डीजल का भाव शहर में 63.96 रुपये प्रति लीटर पर रही। गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 73.96 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खर्च करने होंगे। यहां एक लीटर डीजल की कीमत 64.72 रुपये रह गई है।

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 77.56 रुपये खर्च करने होंगे। शहर में डीजल के दाम में भी नौ पैसे की कमी दर्ज की गई। इस तरह एक लीटर डीजल खरीदने के लिए मायानगरी में आपको 66.83 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान करना होगा। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का भाव 74.53 रुपये प्रति लीटर पर रह गया। डीजल के लिए आपको 66.83 रुपये प्रति लीटर के रेट से पैसे खर्च करने होंगे। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 74.82 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 68.12 रुपये प्रति लीटर रह गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!