Breaking News :
>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्ड

नगर निगम के चकशाहनगर कार्यालय बंद करने पर भड़के लोग

देहरादून। नगर निगम के चकशाहनगर कार्यालय में भवन कर जमा करने का काम बंद किए जाने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने गुरूवार को जमकर हंगामा किया। भीड़ का आरोप था कि इस जगह बीते बीस साल से कार्यालय चलाया जा रहा था और अचानक कार्यालय करीब पांच किमी दूर मोथरोवाला शिफ्ट कर दिया गया। जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, निगम अफसरों का कहना है कि यहां पर वार्ड कार्यालय खोला जाएगा।

डिफेंस कॉलोनी स्थित चकशाहनगर में नगर निगम का काफी पुराना कार्यालय है। यहां पर नेहरू कॉलोनी से लेकर डिफेंस कॉलोनी, नवादा व आसपास बसी दर्जनों नई कॉलोनियों के लोगों का टैक्स पिछले लगभग दो दशकों से जमा होता आ रहा है। हालांकि, पिछले दिनों एकाएक निगम ने चकशाहनगर कार्यालय को मोथरोवाला में नए खुले जोनल कार्यालय में शिफ्ट करने का फरमान निकाल दिया। इससे यहां पर टैक्स जमा कराने आने वाले ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बेवजह उन लोगों को इतनी दूर जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले भी यहां लोगों ने इसी बात को लेकर हंगामा किया था। गुरूवार को भी कुछ लोग भवन कर जमा कराने यहां पहुंचे थे। लोगों को जब पता चला कि भवन कर जमा करने के लिए कोई कर्मचारी कार्यालय में नहीं है तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।

बता दें कि यहां पर भवन कर जमा करने के लिए दो कर्मचारियों की तैनाती हो रखी है जिन्हें गुरूवार सुबह मोथरोवाला में नगर निगम अफसरों ने रिपोर्ट करने के निर्देश दे डाले। इसी को लेकर लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा कर निगम से इसी कार्यालय में टैक्स जमा कराए जाने की मांग की। उधर, नगर आयुकत विनय शंकर पांडेय ने बताया कि यहां पर वार्ड कार्यालय बनाया जाना है। टैक्स यहां पर अब जमा नहीं किया जाएगा।

पांच फीसद छूट की वजह से भीड़

नगर निगम 30 अप्रैल तक भवन कर जमा कराने में अतिरिक्त पांच फीसद की छूट प्रदान कर रहा है। यही वजह है कि चकशाहनगर कार्यालय पर लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

जमीन को खुर्दबुर्द करने का खेल

डिफेंस कालोनी में हाल ही में नगर निगम ने लाखों रुपए लगाकर नया भवन तैयार किया है। ऐसे में एकाएक इस कार्यालय की शिफ्टिंग को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। चर्चा यहां तक है कि इस कार्यालय से सटी निगम की जमीन को खुर्दबुर्द करने की तैयारी चल रही है। इसी कारण कार्यालय को यहां से शिफ्ट किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!