Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
खेल-जगतदेश

पेरिस पैरालंपिक 2024 : भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अब तक 20 पदक किये अपने नाम 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 4 सितम्बर 2024, नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने पेरिस में नया कीर्तिमान बनाया है। पेरिस में भारत ने टोक्यो पैरालंपिक के पदकों का रिकॉर्ड तोड़कर नया मानदंड स्थापित किया है। भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीते थे, जबकि पेरिस में अब तक भारत के खिलाड़ियों ने 20 मेडल जीत लिए हैं।

दरअसल, अब तक भारत का पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। लेकिन अब पेरिस में भारतीय एथलीट्स ने नया कारनामा करते हुए एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। टोक्यो में भारत के नाम 19 मेडल थे और अब तक पेरिस में भारत के खाते में 20 पदक हासिल कर लिए हैं। टोक्यो में भारत ने 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीता था। जबकि पेरिस में अब तक भारत ने 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

भारत के पदकवीर
अवनि लेखरा : गोल्ड मेडल
कुमार नितेश : गोल्ड मेडल
सुमित अंतिल : गोल्ड मेडल
मनीष नरवाल : सिल्वर मेडल
योगेश कथुनिया : सिल्वर मेडल
निषाद कुमार : सिल्वर मेडल
सुहास एलवाई : सिल्वर मेडल
टी. मुरूगेसन : सिल्वर मेडल
शरद कुमार : सिल्वर मेडल
अजीत सिंह : सिल्वर मेडल
प्रीति पाल : ब्रॉन्ज मेडल
मोना अग्रवाल : ब्रॉन्ज मेडल
रुबीना फ्रांसिस : ब्रॉन्ज मेडल
प्रीति पाल : ब्रॉन्ज मेडल
शीतल देवी : राकेश कुमार (आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड)-ब्रॉन्ज मेडल
मनीषा रामदास : ब्रॉन्ज मेडल
मरियप्पन थंगावेलु : ब्रॉन्ज मेडल
सुंदर सिंह गुर्जर : ब्रॉन्ज मेडल
दीप्ति जीवनजी : ब्रॉन्ज मेडल
नित्या श्री सिवन : ब्रॉन्ज मेडल

ज्ञात हो कि पेरिस पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ी अच्छा खेल दिखा रहे हैं। भारत के खाते में अब तक 20 मेडल आ चुके हैं। मेडल टैली में भारत फिलहाल 19वें स्थान पर है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारत इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा या नहीं। वहीं पॉइंट्स टेबल में चीन सबसे आगे है, चीन ने अब तक 115 मेडल जीत लिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!