Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

पंचायत मंत्री महाराज ने जिलाधिकारियों से विकास खण्डों के परिसीमन किए जाने हेतु प्रस्ताव माँगने को कहा

डिजिटल सेवाओं का भी किया लोकार्पण

निदेशालय में स्थापित Whatsapp 91-6399112121 एवं Toll free No.18004190444 का किया शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 मई 2023, देहरादून। पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में पंचायतीराज निदेशालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ त्रिस्तरीय पंचायतों के सशक्तिकरण से संबंधित विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायत मंत्री द्वारा निदेशालय पंचायती राज में स्थापित WhatsApp 91-6399112121 एवं Toll Free No. 18004190444 का शुभारम्भ करने के साथ-साथ डिजिटल सेवाओं का भी लोकार्पण किया गया।

समीक्षा बैठक में पंचायतीराज मंत्री महाराज द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पंचायतों में हरेला त्योहार के उपलक्ष्य में 3-4 दिन का अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जाए तथा इसमें विद्यालयों का सहयोग भी लिया जाए। इस हेतु अभी से तैयारी शुरू कर ली जाए। उन्होने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण की तिथि पर सभी ग्रामीण इकट्ठा हों तथा इसको उत्सव के रूप में लेते हुए एक दिन का सामुहिक श्रम दान करने हेतु प्रेरित किया जाए।

पंचायतीराज मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि कार्बन न्यूट्रल ग्राम पंचायतें बनायी जायें तथा विभाग सुविचारित प्रस्ताव प्रस्तुत करें। पंचायतों में प्रशिक्षण हेतु स्थानीय एन०जी०ओ० का ही चयन किया जाए जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। ऐसी 05 ग्राम पंचायतें जिनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य किया गया हो, को चिन्हित किया जाए तथा प्रत्येक 03 माह में उन्हें पुरस्कृत किया जाए और चयन का आधार वस्तुनिष्ठ रखा जाए। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील की कि वह अपनी पंचायतों एवं आसपास साफ-सफाई कि विशेष ध्यान रखें तथा गंदगी को फैलने से रोकें।

पंचायतीराज मंत्री महाराज ने कहा कि विकास खण्डों में स्थित कई ग्राम पंचायत वर्तमान में सड़क संयोजिता के कारण वर्तमान में सम्बन्धित विकास खण्ड की तुलना में भौगोलिक रूप से अन्य विकासखण्डों के निकटस्थ हो गयी हैं तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को अपने विकासखण्ड में आवागमन करने में काफी लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है जबकि भौगोलिक रूप से सम्बन्धित ग्राम पंचायतों की निकटता, कनैक्टिविटी अन्य ग्राम पंचायतों से अच्छी है अतः इस सम्बन्ध में सचिव पंचायतीराज द्वारा निदेशक पंचायती राज को विकास खण्डों के परिसीमन किए जाने हेतु जिलाधिकारियों से 02 से 03 माह के भीतर सुविचारित प्रस्ताव मांगने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निदेशक पंचायती राज द्वारा अवगत कराया गया कि इस प्रणाली से ग्राम पंचायतों में विभागीय संदेश / सूचनायें पहुँचाने में सहायता मिलेगी तथा ग्राम पंचातयों से प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की शिकायत के दर्ज करने अथवा पंचायत के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी जुटाने एवं समस्या आने पर संपर्क करने पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा के साथ-साथ सम्बन्धित समस्या का निदान किया जा सकेगा तथा इसका ट्रैल रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। निदेशालय पंचायती राज में ई-ऑफिस का भी शुभारम्भ किया गया।

बैठक में पंचायतीराज विभाग के सचिव नितेश झा, निदेशक आनन्द स्वरूप, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, उप निदेशक, मनोज कुमार तिवारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!