Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पनौती ने हरवा दिया….., प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयान देकर घिर गए राहुल गाँधी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 नवम्बर 2023, नई दिल्ली। राजस्थान के जालौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गाँधी पनौती वाला बयान देकर घिर गए हैं। बीजेपी राहुल के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची है और ऐक्शन की मांग की है। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपे गए अपने ज्ञापन में कहा, ”हम निर्वाचन आयोग से अनुरोध करते हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ उनके लगातार धोखाधड़ी, आधारहीन और अपमानजनक आचरण के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करके तत्काल हस्तक्षेप किया जाए और उनके खिलाफ निषेधात्मक आदेश पारित किया जाए।”

ज्ञापन में कहा गया है, ”अन्यथा, यह चुनावी माहौल को खराब कर देगा और इससे सम्मानित व्यक्तियों को बदनाम करने के लिए अपशब्दों, आपत्तिजनक भाषा का उपयोग और झूठी खबरों को रोकना मुश्किल हो जाएगा।” राहुल गाँधी ने अहमदाबाद में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद राजस्थान में एक चुनावी भाषण में मोदी के खिलाफ ‘पनौती’ शब्द का इस्तेमाल किया था। आम तौर पर पनौती शब्द ऐसे व्यक्ति को संदर्भित करता है जो बुरी किस्मत लाता है।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पीएम का मतलब पनौती मोदी है। क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार का जिक्र करते हुए राहुल गाँधी ने दुर्भाग्य से जुड़े इस शब्द का इस्तेमाल किया। मैच में हार के बाद से सोशल मीडिया पर ‘पनौती’ शब्द ट्रेंड कर रहा था। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी लोगों का ध्यान भटकाते हैं जबकि उद्योगपति अडाणी उनकी जेब काटते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी “टीवी पर आते हैं और ‘हिंदू-मुस्लिम’ कहते हैं और कभी-कभी क्रिकेट मैच में चले जाते हैं। वो अलग बात है कि हरवा दिया……..… पनौती।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “पीएम मतलब पनौती मोदी।” रैली को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने कहा, ”हमारे लड़के क्रिकेट विश्व कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। रैली में जब राहुल गांधी बोल रहे थे, तब कुछ लोग पनौती-पनौती चिल्लाने लगे। इस पर राहुल गाँधी ने जवाब दिया कि अच्छा भला वहां हमारे ल़ड़के विश्वकप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। टीवी वाले ये नहीं कहेंगे। लेकिन जनता जानती है। इस पर कांग्रेस ने कहा था कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर पनौती वाली जो टिप्पणी की है, वही बात क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की हार के बाद बहुत सारे लोग सोच रहे थे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी की खिलाड़ियों से मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री ‘मास्टर ऑफ ड्रामा’ (नाटक के उस्ताद) हैं।

‘पीएम के खिलाफ राहुल की टिप्पणी शर्मनाक, माफी मांगें’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘पनौती मोदी’ कहने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की आलोचना की और उनकी टिप्पणी को ‘शर्मनाक एवं अपमानजनक’ करार देते हुए उनसे माफी की माँग की। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में गाँधी की टिप्पणी, ‘शर्मनाक, निंदनीय और अपमानजनक’ है। प्रसाद ने कहा, ”उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी माँ सोनिया गाँधी द्वारा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहे जाने के बाद कांग्रेस गुजरात में कैसे डूब गई थी।” कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया माँगे जाने पर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ”मैं प्रधानमंत्री के बारे में राहुल गाँधी की टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूँ।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!