Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

कॉमेडी फ़िल्म ‘पागलपंती’ सिनेमाघरों में शुरू – पहले दिन कर सकती है आठ से नौ करोड़ के बीच कलेक्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। २२ नवम्बर २०१९, शुक्रवार। बेहतरीन कलाकारों से सजी फ़िल्म पागलपंती आज  22 नवंबर को आ रही  है। नो एंट्री, वेल्कम और रेडी जैसी कॉमेडी फ़िल्मों के निर्देशक अनीस बज़्मी अब पागलपंती लेकर आये हैं। उनकी पिछली फ़िल्मों की तरह ही पागलपंती एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है, जिसमें कुछ क्रेज़ी कैरेक्टर्स हैं, जो अपनी बातों और हरकतों से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट करते नज़र आएंगे।

22 नवंबर को आ रही पागलपंती की मुख्य स्टार कास्ट में जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज़, पुल्कित सम्राट, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला, अनिल कपूर और सौरभ शुक्ला शामिल हैं। बेहतरीन कलाकारों से सजी पागलपंती से काफ़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन शुरुआत कर सकती है। फ़िल्म व्यवसाय पर नज़र रखने वाली सुपर सिनेमा मैगज़ीन के मुताबिक़, पागलपंती पहले दिन 8-9 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है। वहीं, दूसरे ट्रेड विश्लेषकों के अनुमान है कि पहले दिन के कलेक्शंस 10 करोड़ तक भी जा सकते हैं। पागलपंती के ज़रिए जॉन 4 साल बाद कॉमेडी जॉनर में लौट रहे हैं। उन्होंने आख़िरी बार अनीस बज़्मी की ही वेल्कम बैक में ख़ालिस कॉमेडी की थी। इसके बाद उन्होंने ड्रामा और एक्शन जॉनर पर अधिक फोकस किया।

अगर जॉन की पिछली फ़िल्मों की ओपनिंग की बात करें तो पागलपंती इस साल उनकी तीसरी रिलीज़ है। रोमियो अकबर वॉल्टर ने 6 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। बाटला हाउस ने 15.55 करोड़ की ओपनिंग ली थी। रोमियो अकबर वॉल्टर कमाई के लिहाज़ से औसत रही थी, जबकि बाटला हाउस हिट घोषित की गयी थी। 2018 में आयी सत्यमेव जयते ने 20.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो जॉन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। परमाणु ने 4.82 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी।

अगर निर्देशक अनीस बज़्मी के बॉक्स ऑफ़िस ट्रैक की बात करें तो उनकी पिछली फ़िल्म मुबारकां को 5.16 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर लीड रोल्स में थे। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ठीकठाक चली थी। वहीं, 2015 में रिलीज़ हुई वेल्कम बैक ने 14.35 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। उससे पहले 2011 में आयी रेडी ने बॉक्स ऑफ़िस पर 13 करोड़ पहले दिन जुटाये थे। इस फ़िल्म में सलमान ख़ान लीड रोल में थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!