Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, ‘विपक्ष के दुष्प्रचार का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब’

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ फरवरी २०२१, बुधवार।देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘मिशन-2022’ के लिए जी-जान से जुटने और विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जबाब देने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुआई में प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास में जुटी है। भाजपा के लिए जनता सर्वोपरि है। सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे, यह सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा ने ईमानदार और विकासपरक सरकार दी है। मिशन 2022 फतह के लिए यही पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर चल रही राज्य सरकार ने पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू कर जहां ट्रांसफर उद्योग को बंद किया। वहीं, विभिन्न विभागों में निविदाओं को आनलाइन कर पिछले दरवाजे के खेल को भी खत्म करने का कार्य किया है।

सरकारी नौकरियों में बैक डोर से नियुक्तियों पर रोक लगाकर पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोजगार समेत हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। भगत ने कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में किए वायदों के अनुसार आगे बढ़ रही है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर सरकार ने अपने इरादे साफ कर दिए कि उसका लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। आत्मनिर्भर उत्तराखंड की कल्पना के तहत वोकल फॉर लोकल की पहल की गई है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, किसानों के लिए ब्याजमुक्त ऋण, बागवानी, पर्यटन के अलावा केंद्र पोषित ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनसे बेरोजगारों को रोजगार हासिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जुटना होगा। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा का लक्ष्य 60 सीटें जीतने का है और जनता को भी विकास व सुशासन की जरूरत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!