Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ रावत के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल में मचा हल्ला

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भले ही हो-हल्ला मचा रहे हैं, लेकिन इस मामले में मुख्यमंत्री खुद निश्चिंत हैं। विपक्ष की तमाम आशंका के बीच मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि उनके उपचुनाव के संबंध में निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है। इस मामले में वह सिर्फ निर्देशों का पालन करेंगे।

बीती 10 मार्च को मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद हैं। उन्हें छह माह के भीतर, यानी 10 सितंबर तक विधानसभा का सदस्य बनना होगा। ऐसे में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, इसे लेकर विपक्षी दलों के साथ ही सत्तारूढ़ दल के भीतर भी खासी उत्सुकता है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने तो इस मामले में एक कदम आगे बढ़ाकर मुख्यमंत्री के उपचुनाव पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी लोक प्रतिनिधित्व कानून का हवाला देकर विधानसभा चुनाव में एक साल से कम वक्त रहते उपचुनाव के औचित्य को मुद्दा बना रही है।

हालांकि, भाजपा ने इन सवालों को सिरे से खारिज कर कांग्रेस पर मुद्दे को गलत तरीके से तूल देने का आरोप मढ़ दिया है। सियासी गलियारों में आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बेफ्रिकी के अंदाज में हैं। उनके गंगोत्री विधानसभा की रिक्त सीट से उपचुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस संबंध में गुरुवार को अपना रुख स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बारे में पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। उपचुनाव के बारे में फैसला पार्टी संसदीय बोर्ड को करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!