Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में खोले जायेंगे ओपन जिम : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में जल्द ही प्रत्येक ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जाएगा। साथ ही हर ग्राम पंचायत में ओपन जिम भी शुरू किया जाएगा, जिससे जिम करने वाले युवकों को ग्राम पंचायत से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर पंचायतीराज विभाग को यह निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी जिम्मेदारियां भी गिनाईं।

लोक योजना अभियान के तहत गढ़वाल मंडल के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायतीराज कार्मिकों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडेय और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में पंचायतीराज विभाग व अन्य रेखीय विभागों के विशेषज्ञों ने समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायतों में आवश्यकतानुसार प्लान बनाकर अपलोड किए जाने के संबंध में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। जिससे पंचायतों को मिलने वाले अनुदान का उचित प्रबंधन कर उपयोग किया जा सके। पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि कोविड काल के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायतों में जो कार्य किए वह सराहनीय हैं। पंचायत पदाधिकारियों की शैक्षिक योग्यता सुनिश्चित करने से अब पढ़े-लिखे प्रतिनिधि आ रहे हैं और समय से विकास कार्यों में धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने पंचायतीराज निदेशक को विभाग का ढांचा बढ़ाने के निर्देश दिए।

कोरोना काल में कार्य पर प्रदान कर चुके धनराशि

कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना काल में कार्य करने वाले ग्राम पंचायत विकास और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को एक क्लिक से धनराशि भेजी जा चुकी है। गढ़वाल मंडल के 55 सहायक विकास अधिकारी, पंचायत और 455 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों समेत कुल 510 कार्मिकों को 10-10 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। कहा कि गांव में पलायन की समस्या है, इसे रोकने के लिए सरकार गांव में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर पैदा करने पर कार्य कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!