Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
आर्थिक गतिविधियाँ

एसबीआई में ऑनलाइन एफडी अकाउंट भी खुलवा सकते हैं, यह है प्रक्रिया

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने बचत खाता धारकों को ऑनलाइन माध्यम से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खुलवाने का विकल्प देता है। एसबीआई के ग्राहक बैंक की ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करके आसानी से कहीं से भी एफडी खुलवा सकते हैं। एसबीआई ऑनलाइन एफडी (SBI online FD) ग्राहकों के लिए काफी सुविधाजनक है, क्योंकि इसमें नेटबैंकिंग के जरिए बड़ी आसानी से टर्म डिपॉजिट के लिए भुगतान किया जा सकता है।

ऑनलाइन एफडी खुलवाने के बाद ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से तत्काल डिपॉजिट को रिन्यू करा सकते हैं या बंद करा सकते हैं। इस तरह एसबीआई ऑनलाइन एफडी में इन कार्यों के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन माध्यम से किस तरह एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट खुलवाया जा सकता है।

स्टेप 1. सबसे पहले एसबीआई बचत खाता धारक को अपनी निजी जानकारी उपलब्ध करवाकर एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा में लॉग-इन करना होगा।

स्टेप 2. अब फिक्स्ड डिपॉजिट ऑप्शन पर जाकर e-TDR/e-STDR (FD) पर क्लिक करना होगा। यहां टीडीआर टर्म डिपॉजिट और एसटीडीआर स्पेशल टर्म डिपॉजिट है। आप जो एफडी खुलवाना चाहते हैं, उसे चुनकर प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. अगर आपके पास एक से अधिक बैंक अकाउंट हैं, तो आपको वह अकाउंट चुनना होगा, जिसमें से आप पैसा डेबिट करवाना चाहते हैं।

स्टेप 4. अब आपको एफडी के लिए मूलधन राशि का चुनाव करना होगा और उसे अमाउंट कॉलम में भरना होगा।

स्टेप 5. अब आपको जमा की अवधि का चुनाव करना होगा।

स्टेप 6. अब आपको अपने टर्म डिपॉजिट अकाउंट के लिए मैच्योरिटी निर्देश चुनने होंगे।

स्टेप 7. अब नियम व शर्तों पर क्लिक करना है और सबमिट कर देना है।

स्टेप 8. अब आपकी डिटेल्स के साथ एफडी स्क्रीन पर दिखाई देगी, आपको ओके पर क्लिक करना है।

स्टेप 9. ग्राहक ट्रांजेक्शन नंबर नोट कर लें। आप इसका प्रिंट भी ले सकते हैं या पीडीएफ के रूप में इसे सेव कर सकते हैं।

यह है ब्याज दर

वर्तमान में एसबीआई सामान्य ग्राहकों को सात दिन से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी अवधि वाली एफडी पर 2.9 फीसद से लेकर 5.4 फीसद तक ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजंस को मैच्योरिटी अवधि के आधार पर 3.4 फीसद से 6.2 फीसद के बीच ब्याज मिल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!