Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
स्वास्थ

‘एक अनार सौ बीमार…..’ क्या वाकई कई बीमारियों को ठीक कर सकता है अनार ?

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 17 सितम्बर 2024, देहरादून। एक अनार सौ बीमार वाली कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचमुच में अनार कितना फायदेमंद है। फलों का राजा भले ही आम को माना जाता है लेकिन अनार रामबाण है। अनार में एक नहीं, कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। इसके दानों से लेकर रस और छिलके तक जबरदस्त लाभकारी हैं। इसे खाने से कई तरह की बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं।

अक्सर आपने देखा भी होगा कि बीमारी में या इससे ठीक होने के बाद ज्यादातर लोगों को अनार खिलाया जाता है।

अनार की ताकत क्या है
अनार में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हिमोग्लोबिन को बढ़ाता है। बीमारी में आयरन कम हो जाता है, इसलिए डॉक्टर अनार खिलाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा अनार के दानों में कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, टेनिन, विटामिन्स कूट-कूटकर भरे होते हैं। आयुर्वेद में तो अनार के दाने, पत्ते, जड़, फूल, बीज के छिलके भी गुणकारी माने गए हैं।

अनार इन बीमारियों में फायदेमंद

चेहरे की रौनक बढ़ाए
अनार के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाएं। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर मुंह पर लगायें, थोड़ी देर बाद मुंह धोयें. हफ्ते में तीन बार ऐसा करने से चेहरे की रौनक लौट आती है और डलनेस खत्म होती है।

पेट दर्द से छुटकारा
अनार के आधे कप रस में काली मिर्च और नमक डालकर पीने से पेट दर्द से छुटकारा मिल सकता है। 10-15 ग्राम अनार के सूखे छिलके पीसकर उसमें दो लौंग पाउडर मिलाकर पानी में उबालें। जब आधा पानी रह जाए तो तीन खुराक दिन में पियें, इससे दस्त से आराम मिल सकता है।

खांसी ठीक करे
10 ग्राम अनार के छिलके में 2 ग्राम नमक को मिलाकर पीसकर शहद के साथ चाटने से खांसी चुटकी में दूर हो सकती है। नाक में अनार का जूस डालने से खून आना बंद हो सकता है। 8 ग्राम अनार के छिलके का चूर्ण पानी के साथ पीने से खूनी बवासीर से आराम मिल सकता है।

घबराहट कम करे
60-70 ग्राम अनारदाना, 20 दाने काली मिर्च, आधा चम्मच भुना जीरा, एक चुटकी भुनी हींग, दो चुटकी सेंधा नमक को पीसकर पाउडर बना लें। इसे आधा चम्मच खाने से घबराहट और जी मिचलाने की समस्या खत्म हो सकती है।

पायरिया में फायदेमंद
दांतों से खून निकल रहा है यानी पायरिया है तो अनार के सूखे फूल बारीक पीसकर मंजन की तरह दिन में 2-3 बार करें। इससे दांतों से खून आना बंद हो जाएगा और दांतों को मजबूती भी मिल सकती है।

भूख बढ़ाए, खाना पचाए
अगर किसी को कम भूख लगती है या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो अनार के दाने फायदेमंद हो सकते हैं। सेंधा नमक, काली मिर्च, जीरा, हींग को पीसकर पाउडर बनायें और उसका सेवन करते रहें। पाचन ठीक करने के लिए तीन चम्मच अनार के रस में एक चम्मच जीरा और गुड़ मिलाकर खाने के बाद लें, इससे काफी राहत मिलेगी।

पेट में कीड़ों की समस्या खत्म करे
अगर पेट में कीड़े हैं तो अनार के छिलके इन्हें खत्म कर सकते हैं। अनार के सूखे छिलकों के पाउडर को एक चम्मच में लेकर दिन में तीन बार पानी के साथ लें। पेट के कीड़े खत्म हो सकते हैं। यह पाउडर पीडियड्स की समस्या में ज्यादा ब्लीडिंग में भी लाभकारी होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!