Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेश

धारावी में एक डाक्‍टर को कोरोना संक्रमित पाया गया, पूरा परिवार क्वारंटाइन

आकाश ज्ञान वाटिका। ३ मार्च, २०२०, शुक्रवार। मुंबई के धारावी में शुक्रवार को एक और कोरोना पॅजिटिव मामले की पुष्टि हुई। 35 वर्षीय एक डाक्‍टर को कोरोना संक्रमित पाया गया है। डाक्‍टर के परिवार को क्‍वारंटाइन में रखा गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) संक्रमित डाक्‍टर के संपर्क में आये लोगों का पता लगा रही है। धारावी में जहां ये डाक्‍टर रहता था उसे सील कर दिया गया है।

गौरतलब है कि वीरवार को मुंबई के धारावी में दूसरे मामले की पुष्टि हुई थी। यहां 52 वर्षीय एक सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया था वह वर्ली में रहता था लेकिन सफाई करने के लिए उसकी डयूटी धारावी में थी। बीएमसी अधिकारियों ने जब उसमें बीमारी के लक्षण देखे तो उसे इलाज करवाने की सलाह दी, हालांकि कल तक उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही थी, उसके परिवार के सदस्‍यों समेत 23 लोगों को क्‍वारंटाइन में रखा गया है।

बता दें कि मुंबई के धारावी से कोरोना पॉजिटिव पहले व्‍यक्ति की बुधवार को सायन अस्‍पताल में मौत हो गई थी वह  56 वर्ष का था। इस व्यक्ति को बुखार, खांसी, सांस की समस्या थी, ये व्‍यक्ति किडनी की बीमारी से भी ग्रसित था। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद इस व्‍यक्ति को सायन अस्‍पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी थी। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार का परीक्षण किया गया है। गौरतलब है कि मुंबई के धारावी जैसे इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर ने सरकार की चिंता और बढ़ा दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!