Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल करेगी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी

निर्देशक संजय लीला भंसाली लगातार एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। भंसाली ने गंगूबाई के बाद फिल्‍म बैजू बावरा बनाने का ऐलान कर दिया है और अब तो फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। अब खबरें आ रही हैं कि भंसाली की फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह दिखाई देंगे।

बता दें कि इससे पहले कई बार रणबीर और भंसाली की जोड़ी ने पर्दे पर खास कमाल दिखाया है। वहीं खास बात ये है कि फिल्म में भंसाली सिर्फ अपने पसंदीदा एक्टर के साथ ही नहीं बल्कि पसंदीदा जोड़ी के साथ फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के सामने उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण होंगी, जो फिल्म 83 में भी रणवीर के साथ दिखाई देने वाली हैं।

इससे पहले संजय लीला भंसाली गंगूबाई पर ध्यान लगा रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। गंगूबाई से पहले भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह को लेकर कई खबरें आईं, जिसमें सलमान खान को लेने की बात हो रही थी। बता दें कि अभी गंगूबाई की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। वहीं फिल्म बैजू बावरा एक मशहूर म्‍यूजिशियन की रिवेंज स्‍टोरी बताई जा रही है और इसे 2021 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले रामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में रणवीर और दीपिका एक साथ दिखाई दे चुके हैं और संजय लीला भंसाली इनके निर्देशक रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर भंसाली पर्दे पर रणवीर और दीपिका की जोड़ी को वापस लाने वाले हैं। इससे पहले खबरें आई थीं कि भंसाली गंगूबाई में भी रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते थे, जिसके लिए रणवीर ने हामी नहीं भरी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!