उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) संघ जनपद देहरादून इकाई के द्वारा किया गया गोष्ठी का आयोजन

दून मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल एवं जूस किये गये वितरित

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 सितम्बर 2024, देहरादून। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) संघ जनपद देहरादून इकाई के द्वारा जैन धर्मशाला में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा दून मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल एवं जूस वितरित किये गये।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन एवं अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन, संदीप जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि फार्मासिस्ट्स एक स्वस्थ्य एवं मजबूत समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। एक फार्मासिस्ट समाज में कई जरूरी कार्य करता है, जिसमें मरीजों को सही सलाह देना, उनका सही इलाज करना और उनके लिए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। फार्मासिस्ट्स के इसी योगदान के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल 25 सितंबर को “वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे” मनाया जाता है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने सबको बधाई देते हुए, जैन भवन मंत्री संदीप जैन का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
जिला अध्यक्ष इंदू भंडारी एवं जिला उपाध्यक्ष आशीष पुरोहित के नेतृत्व में संघ से जुड़े फार्मासिस्टों ने लोगों को दवाइयों के प्रबंधन एवं वितरण में फार्मासिस्ट की भूमिका के संबध में जागरूक भी किया, जिससे लोग अपने स्वास्थ्य की अच्छी तरह से देखभाल कर सकें।

कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर रावत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पंवार, महीप बुटोला, मनोज चमोली, अनीता आर्य, हरीश सनवाल, आरती, पूजा, विकास, शीशपाल, नमिता, ममता सहित काफी संख्या में बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के प्रशिक्षित फार्मासिस्ट मौजूद रहे ।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *