Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डदेहरादून

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जनपद देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली बैठक

15 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक होगी भातफेरी, जिसका समापन गाँधी पार्क में होगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 27 जुलाई 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जनपद में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः 9:00 बजे तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पर प्रातः 10:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रभातफेरी प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक होगी, जिसका समापन गाँधी पार्क में होगा।

जिलाधिकारी ने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाए। उन्होंने समस्त कार्यालयध्यक्षों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपराहन 4:00 बजे से समस्त जनपद एवं कार्यालय परिसर एवं सड़क आदि स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील, विकासखंड व ग्रामीण स्तर पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण लिए वन एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया जाए। नेहरू युवा समन्वय केंद्र को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन करने के निर्देश दिए, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं त्याग के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति के गीतों का प्रसारण करने तथा एलईडी स्क्रीन लगाने तथा कार्येक्रमों की डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रमुख स्थानों, चौराहों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, कार्यक्रम का अधिकाधिक लाईव स्ट्रीमिंग कराने के निर्देश जिला सूचना अधिकारी को दिए। उन्होंने शासकीय एवं ऐतिहासिक भवनों को प्रकाशमान किए जाने के भी निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त स्थानीय केबल नेटवर्क में देश भक्ति के फिल्मों का प्रसारण के जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम एवं समस्त नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, पार्क आदि की सफाई करने के निर्देश दिए। नगर निगम देहरादून को कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड एवं स्थलों में साफ-सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल, नगर निगम को परेड ग्राउंड में अस्थाई निर्माण कार्य, सीटिंग व्यवस्था, विद्युत, पेयजल,सफाई आदि समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। समस्त उप जिलाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में स्वंत्रता दिवस के कार्यक्रम एवं प्रभातफेरी अयोजित करने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रभातफेरी के दौरान चिकित्सक सहित एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए। नारी निकेतन, कारागार में मिष्ठान तथा चिक्तसालयों में फल वितरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला आबकारी अधिकारी को 14 अगस्त रात्रि 10:00 बजे से 16 अगस्त प्रातः 10:00 बजे तक शराब की दुकानें, कैंटीन समस्त आबकारी अनुज्ञापन बंद रखने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० ए.के. बरनवाल, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून जगदीश लाल, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, शेलेंद्र सिंह नेगी, वरुणा अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलियाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सहित विद्युत, लोनिवि, पेयजल निगम आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य उपजिलाधिकारी व विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!