Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रामनगर के कारोबारी से हाथापाई, दारोगा नीरज चौहान सस्पेंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर, 2022 शुक्रवर, रामनगर। रामनगर के मोहल्ला बंबाघेर निवासी व रिसॉर्ट एवं क्रशर मालिक ऋषि सचदेवा गुरुवार देर रात अपने दोस्त की तहरीर लेकर पहुंचे थे। कोतवाली पहुंचने पर दारोगा नीरज चौहान ने कारोबारी सचदेवा को कोतवाल अरुण सैनी के कक्ष में जाने से रोक दिया। उनके के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच दारोगा ने कारोबारी का गिरेबां पकड़कर सचदेवा के साथ हाथापाई कर दी। दारोगा की इस करतूत से क्रशर व खन्नन कारोबारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित को हटाने की मांग की। डीजीपी अशोक कुमार तक मामला पहुंचा तो दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया। हल्‍‍द्वानी सीओ को घटना की जांच सौंपी गई है।

आज शुक्रवार को भी क्रशर व रिसॉर्ट कारोबारी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल अरुण सैनी का घेराव करते हुए घटना को लेकर आक्रोश जताया। उधर, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को कारोबारी के साथ दारोगा द्वारा मारपीट करने की तहरीर उनके व्हाट्सअप में मिली।

डीजीपी अशोक कुमार की ओर से एसएसपी नैनीताल को शुक्रवार को आरोपित दारोगा नीरज चौहान को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। एसएसपी नैनीताल ने तत्काल दारोगा को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। कोतवाल अरुण सैनी ने दारोगा को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। सस्पेंड की कार्रवाई पर कारोबारी शांत हुए।

ऐसा कोई भी व्यवहार क्षम्य नहीं होगा जिससे पुलिस की छवि खराब होगी : डीजीपी

कारोबारी ऋषि सचदेवा ने कहा कि पुलिस का यह व्यवहार ठीक नहीं है। डीजीपी अशोक कुमार ने इंटरनेट मीडिया में डाली पोस्ट में साफ कहा है कि पुलिस कर्मियों को हर बार लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा भी जाता है। उसके बाद भी ऐसी घटना आपत्तिजनक व बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.