Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार बदरीनाथ धाम के लिए 400 करोड़ से अधिक लागत की महायोजना की गई तैयार

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप नए कलेवर में निखर रही केदारपुरी के बाद अब बदरीशपुरी भी संवरेगी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ से जिस तरह देवभूमि की ब्रांडिंग की, उससे अब देश के चारधामों में से एक बदरीनाथ पर राज्य सरकार ध्यान केंद्रित करने जा रही है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर ही बदरीनाथ धाम के लिए चार सौ करोड़ से अधिक लागत की महायोजना तैयार की गई है। केदारनाथ की तरह बदरीनाथ में भी तीन चरणों में सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। सरकार की मंशा बदरीनाथ धाम को स्मार्ट स्प्रिचुअल टाउन के रूप में विकसित करने की है।

केदारनाथ का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। उन्हीं की परिकल्पना के अनुरूप केदारपुरी नए कलेवर में निखर रही है। केदारपुरी में प्रथम चरण के काम पूर्ण हो चुके हैं और द्वितीय चरण के शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ही शुक्रवार को इन कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। तृतीय चरण में केदारनाथ में केदार वन विकसित करने जैसे कार्य होने हैं। केदारनाथ में प्रधानमंत्री ने कहा था कि शास्वत को स्वीकार करते हुए आधुनिकता के मेल और क्रियाशीलता से जिस तरह से राज्य में आधारभूत ढांचा विकसित हो रहा है, उससे आने वाले 10 वर्षों में यहां तीर्थाटन और पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ेगा।

जाहिर है कि इस सबको देखते हुए सरकार अब बदरीनाथ धाम को संवारने पर पर ध्यान केंद्रित करेगी। पूर्व में केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बदरीनाथ धाम के लिए भी महायोजना बनाने के निर्देश दिए थे। राज्य सरकार ने केदारनाथ की तर्ज पर ही महायोजना बनाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय में भी इसका प्रस्तुतीकरण हो चुका है। धाम में सुविधाएं विकसित करने के लिए विभिन्न कंपनियों के सीएसआर फंड से दो सौ करोड़ से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है।

महायोजना के अनुसार प्रस्तावित कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (पीआइयू) की तैनाती कर दी गई है। निर्माण कार्यों के मद्देनजर नौ विभागों के 22 भवनों को ध्वस्त करने की सरकार मंजूरी दे चुकी है। प्रथम चरण के कार्य भी निर्धारित कर दिए गए हैं। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के अनुसार बदरीनाथ धाम को स्मार्ट स्प्रिचुअल टाउन के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

महायोजना के मुताबिक केदारनाथ की तरह ही बदरीनाथ धाम में मंदिर के चारों तरफ जगह खुली रखी जाएगी। इसके लिए अगल-बगल के भवनों को हटाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने की सुविधा मिले। यात्रियों के लिए वन-वे सिस्टम, बदरी व शेषनेत्र झील का सौंदर्यीकरण, अतिरिक्त पुल, अस्पताल का विस्तारीकरण, बहुद्देश्यीय आगंतुक भवन, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, स्ट्रीट स्कैपिंग, मंदिर व घाट का सौंदर्यीकरण, बदरीश वन, पार्किंग जैसे कार्य महायोजना में प्रस्तावित किए गए हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!