Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

माफिया और अपराधियों पर चला याेगी सरकार का चाबुक, 1848 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति की जब्त

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों की काली कमाई जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च 2017 से अब तक गैंगेस्टर एक्ट के तहत 13801 मुकदमे दर्ज कर 43294 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। 630 आरोपितों के विरुद्ध रासुका के तहत भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 25 हजार रुपये तक के 10402 पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 50 हजार रुपये से अधिक के 107 अपराधी पकड़े गए। गैंगेस्टर एक्ट के 1447 प्रकरणों में पुलिस ने माफिया व अपराधियों की 1848 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्ज की गई।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि सूचीबद्ध 25 माफिया के विरुद्ध भी अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई की जा रही है। सूचीबद्ध माफिया की 702 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। इनमें माफिया मुख्तार अंसारी व उसके गिरोह के सदस्यों की 194 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। माफिया अतीक अहमद व गिरोह के सदस्यों की 355 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

इसी प्रकार कुख्यात सुंदर भाटी और गिरोह के सदस्यों की 63 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। माफिया कुंटू सिंह की 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। सूचीबद्ध माफिया व उनके गुर्गों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत अब तक 250 से अधिक शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कराए गए हैं। अवैध निर्माध ध्वस्त कराने के साथ ही कई सरकारी जमीनों को भी माफिया के कब्जे से मुक्त कराया गया है।

विदित रहे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों की काली कमाई जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। मार्च 2017 से जुलाई 2021 के बीच पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत माफिया और अपराधियों की रिकॉर्ड 1848 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। माफिया के कब्जों पर प्रशासन का बुल्डोजर बेधड़क चला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!