Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

नोटबंदी की चौथी सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, “सरकार के इस कदम से काले धन पर लगी लगाम”

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2020, सोमवार। नोटबंदी की चौथी सालगिरह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सरकार के इस कदम से काले धन को कम करने में मदद मिली। नोटबंदी के चलते टैक्स के मोर्चे पर बेहतर अनुपालन देखने को मिला और पारदर्शिता में भी इजाफा हुआ। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नोटबंदी के मदम की आलोचना करते हुए रविवार को सरकार पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि इस कदम ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

प्रधानमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी से कालेधन पर अंकुश लगा और टैक्‍स संग्रह के मोर्चे पर बेहतर अनुपालन देखने को मिला। यही नहीं इससे पारदर्शिता में भी इजाफा हुई। पीएम मोदी ने हैशटैग DeMolishing Corruption का भी इस्‍तेमाल किया और कहा कि नोटबंदी के नतीजे राष्ट्रीय प्रगति के लिए बहुत फायदेमंद रहे हैं। इस ट्वीट के साथ ही प्रधानमंत्री ने एक ग्राफिक्‍स का भी इस्‍तेमाल किया। इसमें बताया गया है कि कैसे नोटबंदी ने टैक्‍स संग्रह के मोर्चे पर शानदार काम किया।

इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नोटबंदी से कालेधन पर अभूतपूर्व तरीके से अंकुश लगा और टैक्स संग्रह की दिशा में बेहतर अनुपालन देखने को मिला। यही नहीं इस कदम से डिजिटल इकोनॉमी को भी बढ़ावा मिला। उन्‍होंने यह भी कहा कि नोटबंदी के बाद कराए गए सर्वेक्षणों में पाया गया है कि इस कदम से कई करोड़ रुपये की अघोषित संपत्तियों का पता चला। यही नहीं ‘ऑपरेशन क्लीन मनी’ ने देश की अर्थव्यवस्था को संगठित करने में भी अपना योगदान दिया।

वहीं नोटबंदी के फैसले की आलोचना करने वाले विपक्षी दलों पर हमला करते हुए भाजपा ने कहा कि इससे संस्थागत वित्तीय भ्रष्टाचार को जोरदार झटका लगा, जो कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में आम हो गया था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने कहा, नोटबंदी देश के लिए अच्छी थी। इससे अर्थव्यवस्था की सफाई और अनौपचारिक क्षेत्र और कर एकत्रीकरण को औपचारिक बनाने में मदद मिली। इसने व्यवस्थागत वित्तीय भ्रष्टाचार और काले धन की अर्थव्यवस्था को जोरदार झटका दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। साल 2016 में की गई नोटबंदी लोगों के हित में नहीं थी। सरकार के इस फैसले के कारण अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ा है। नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस के ऑनलाइन अभियान ‘स्पीक अप एगेंस्ट डिमो डिजास्टर’ के तहत जारी वीडियो में राहुल ने सवाल किया कि आखिरकार बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भारत की अर्थव्यवस्था से कैसे आगे बढ़ गई जबकि एक समय यह दुनिया की उच्च अर्थव्यवस्थाओं में से एक थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!