Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा सत्र के प्रथम दिन सदन में कैबिनेट मंत्री महाराज के जवाबों से विपक्ष चारों खाने चित्त

सदन के अंदर पूछे गए सभी प्रश्नों के बेबाकी से जवाब देकर महाराज ने विपक्ष को कर दिया निरुत्तर

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2022, मंगलवार, देहरादून। विधानसभा के द्वितीय सत्र के प्रथम दिन मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में पूछे गए सभी प्रश्नों के सकारात्मक और बेबाकी से जवाब देते हुए विपक्ष को चारों खाने चित्त कर दिया।

विधानसभा के द्वितीय सत्र के प्रथम दिन मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने विपक्ष द्वारा उन्हें घेरने की रणनीति को फेल करते हुए। सदन के अंदर पूछे गए सभी प्रश्नों के बेबाकी से जवाब देकर निरुत्तर कर दिया। विपक्ष की ओर विधायक प्रीतम सिंह ने पर्यटन मंत्री से सवाल किया कि था कि वर्ष 2022 में चारधाम यात्रा में अब तक कितने तीर्थ यात्री दर्शन हेतु आए हैं और अब तक कितने तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हुई है। उक्त प्रश्न का सटीक उत्तर देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को बताया कि कपाट खुलने की तिथि से 10 जून 2022 तक चारों धामों में 19,19,923 तीर्थयात्री दर्शनों हेतु आए हैं और व्यवस्थाओं के अभाव में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जिन भी यात्रियों की मृत्यु हुई है उनमें अधिकतर यात्रियों की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं के कारण भी मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा पहली बार यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है ताकि धामों की धारक क्षमता के अनुरूप यात्री धामों में पहुंच सके। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा हेतु मोबाइल ऐप द्वारा भी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा पहली बार एक टोल फ्री कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है जिसमें यात्रा के संबंध में विविध जानकारियां दी जाती हैं।

पर्यटन मंत्री ने सदन को बताया कि आई.पी.ई. ग्लोबल कंसल्टेंसी के माध्यम से उत्तराखंड पर्यटन विकास हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। 13 डिस्ट्रिक्ट 13 नवीन थीम बेस्ट डेस्टिनेशन के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु प्रमुख योजनाएं संचालित की जा रही है।

सदन में जब विपक्ष ने जब पर्यटन मंत्री से सवाल किया कि प्रदेश में होम स्टे की क्या नीति है तो उन्होंने सदन को अवगत कराया कि राज्य में पर्यटन विभाग द्वारा होम स्टे हेतु अतिथि उत्तराखंड गृह आवास (होम स्टे) पंजीकरण नियमावली, 2015 और दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास(होम स्टे) विकास योजना, 2018, दो प्रकार की नीति संचालित की जा रही है।

जनपद हरिद्वार में कनखल अनूपपुर गंगा दासपुर होकर बालावाली तक गंगा नदी पर बनी है उत्सव के समानांतर सड़क के निर्माण के प्रस्ताव पर विधायक श्रीमती अनुपमा रावत के सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत उक्त उक्त सड़क के प्रथम चरण के कार्यों जैसे भूमि की व्यवस्था, सर्वेक्षण, डीपीआर गठन हेतु 32.50 किलोमीटर लंबाई के लिए 97.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

एक अन्य सवाल के जवाब में सिंचाई मंत्री महाराज सदन को अवगत कराया कि फीका नदी एवं ढेला नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्व में भी कराए जाते रहे हैं जिनसे इन नदियों के किनारे स्थित कृषि भूमि तथा आवासीय बस्ती को सुरक्षा प्रदान की जाती रही है। इसके अतिरिक्त समय समय पर आवश्यकतानुसार इन नदियों के संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ बाढ़ सुरक्षात्मक योजनायें गठित की जाती है।

विधायक श्रीमती ममता राकेश ने सदन के अंदर पूछे गए प्रश्न के माध्यम से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से पूछा कि जनपद हरिद्वार के अंतर्गत भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र को केंद्रीय जल आयोग सी.डब्लू.सी. द्वारा क्रिटिकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिस कारण नए नलकूप आदि का निर्माण ना होने से किसानों को सिंचाई की समस्या हो रही है। प्रश्न का उत्तर देते हुए सिंचाई मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि क्षेत्र विशेष का जोन निर्धारण सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड द्वारा भू-जल की उपलब्धता के अनुरूप किया जाता है। क्षेत्र में भू-जल की उपलब्धता में वृद्धि होने पर संबंधित क्षेत्र को सेमीस्टिकल जोन से बाहर निकालने की कार्यवाही सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड द्वारा की जानी संभव है। संबंधित कार्यवाही के पश्चात ही भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित नलकूपों का निर्माण नाबार्ड योजना के अंतर्गत किया जाना संभव होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अतिरिक्त विकासखंड भगवानपुर एवं बहादराबाद में भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु क्षेत्रीय निदेशक सी.जी.डब्ल्यू.बी, भारत सरकार एवं सिंचाई विभाग द्वारा कार्य योजना का Concept note/Draft तैयार किया गया है, इस पर कार्रवाई चल रही है।

सदन में जब विधायक संजय डोभाल ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के मामलों पर चल रही कार्यवाही के विषय में पंचायत मंत्री सतपाल महाराज इस सवाल किया तो उन्होंने सदन को बताया कि प्रदेश के ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के कुल 23 मामले लंबित हैं और इन सभी मामलों में कार्यवाही की जा रही है।

विधानसभा सदस्य फुरकान अहमद ने सदन में संस्कृति मंत्री से जानना चाहा कि पिरान कलियर दरगाह रुड़की, जनपद हरिद्वार को पांचवा धाम घोषित करने पर क्या सरकार विचार कर रही है? इस सवाल के जवाब में संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पिरान कलियार दरगाह, रुड़की, जनपद हरिद्वार को पांचवा धाम घोषित किया जाना संस्कृति विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस क्षेत्र में लगने वाले मेले को विभाग द्वारा सूचिबद्ध किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से मानक मद मिथुन राशि की उपलब्धता के आधार पर मेला आयोजन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है एवं सांस्कृतिक दलों को अनुबंधित कर भेजा जाता है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसी प्रकार विपक्ष के तमाम सवालों का सकारात्मक और बेबाकी से जवाब देते हुए सदन विपक्ष को निरुत्तर करने के साथ-साथ चारों खाने चित कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!