Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

नए साल के पहले दिन की शुरुआत लोगों ने संकल्पों की डगर से की

नए साल का पहला दिन। नई उम्मीदें, नई आकांक्षाएं, अधूरे सपनों को पूरा करने और नई ऊंचाइयों को छूने का विश्वास माना गया है। ऐसे में जरूरी है कि शुरुआत भी किसी शुभ कार्य से हो। शायद इसीलिए अधिकांश लोगों ने परिवार के साथ मंदिर में मत्था टेककर नव वर्ष की शुरुआत की।

देवी-देवताओं से सुख-समृद्धि की कामना के साथ परेशानियों से दूर रखने का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद लोग परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर निकल गए। किसी ने पार्क और पर्यटन स्थल का रुख किया तो किसी ने शॉपिंग मॉल का। तमाम लोगों ने नव वर्ष की शुरुआत नए संकल्पों के साथ की।

किसी ने बुरी लतों को त्यागने का संकल्प लिया तो किसी ने अधूरे कार्यों को पूरा करने का। इस सबके बीच सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश दफ्तरों में सिर्फ अधिकारी और कर्मचारी ही नजर आए। आम लोग शिकायतें लेकर जाने से बचते दिखे।

मंदिरों में पूजा-अर्चना से की नई साल की शुरुआत

नए साल के पहले दिन द्रोणनगरी के मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों की मान्यता भी है कि साल के पहले दिन की शुरुआत अगर भगवान के दर्शन कर की जाए तो पूरा साल अच्छा बीतेगा। इसी कामना के साथ लोगों ने मंदिरों में जाकर मत्था टेका। उधर, नए साल पर शहर के कई मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

नए साल की पहली सुबह बुधवार को सहारनपुर रोड स्थित डाट काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मां के दर्शन करने के बाद ही नए साल की शुरुआत की। मंदिर में कुछ लोग नए वाहन की पूजा कराने भी पहुंचे। मंदिर के महंत रमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि सुबह चार बजे मां का श्रृंगार किया गया। उसके बाद भव्य आरती हुई, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुबह से शाम तक मंदिर में मां के दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही।

मां से मिलने पहुंचे कान्हा 

धर्मपुर राजीव नगर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि वे एक साल पहले वृंदावन से पालने में बैठे कान्हा को अपने घर लाए थे। तब से पूरा परिवार कान्हा का छोटे बच्चे की तरह ख्याल रखता है। वे जहां जाते हैं, कान्हा को साथ लेकर जाते हैं। आज नए वर्ष की शुरुआत में डाटकाली के दर्शन करने वे कान्हा को लेकर आए।

मां के आशीर्वाद से करते हैं नए साल की शुरुआत   

परिवार के साथ डाटवाली मां के दर्शन करने पहुंची पथरीबाग निवासी निर्मला ने बताया कि वह हर बार नए साल की शुरुआत मां के आशीर्वाद के साथ करती हैं। इसलिए वह आज भी परिवार सहित मां का आशीर्वाद लेने आई हैं।

मां के दरबार से मिलती है ऊर्जा 

माजरा निवासी दिवेश ने बताया कि वे नए साल में मां के दर्शन के लिए आते हैं। यहां आकर उनके मन को शांति मिलती है। साथ ही एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

श्रद्धालुओं ने लिया साईं बाबा का आशीर्वाद 

राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी विनोद झा ने बताया कि मंदिर में सुबह शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। उन्होंने बताया कि लोगों ने भंडारे में भी कड़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही दून के पृथ्वीनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, पंचायत मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नववर्ष में पूजा अर्चना कर नए संकल्प लिए।

साल के पहले दिन गुलजार रहे पार्क और पर्यटक स्थल

साल का पहला दिन हर किसी के लिए खास होता है। हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है। आम मान्यता है कि जो आप साल के पहले दिन करते हैं, वह सालभर घटित होता है। इसी के चलते हर कोई साल के पहले दिन को सबसे बेहतर बनाना चाहता है।

दूनवासी भी पहले दिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ सैर पर निकले। इसके  चलते दून के पार्क और पर्यटक स्थल गुलजार रहे। गांधी पार्क, एमडीडीए पार्क, मालसी स्थित जू में भारी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे। मंदिरों और सिनेमाघरों में भी अच्छी भीड़ लगी रही। बच्चे पार्कों में झूला झूलते और क्रिकेट समेत अन्य खेल खेलते दिखे।

मनमानी से हिचके, शांति से मनाया जश्न

नए साल के जश्न में इस बार मनमानी करने लोग हिचके तो पुलिस ने भी बेवजह किसी को रोकने और चेक करने की जहमत नहीं उठाई। 31 दिसंबर की रात सकुशल बीत जाने के बाद नए साल की सुबह पुलिस ने राहत की सांस ली। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि रूट प्लान और मसूरी जाने वाले पर्यटकों की गाडिय़ों को शहर के बाहर से डायवर्ट करने का प्लान काफी सफल रहा, जिसकी वजह से रात के समय कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

घंटाघर का नजारा भी इस बार हर साल से जुदा रहा। हर साल यहां सैकड़ों की संख्या में लोग जुटते थे और बारह बजने पर हुड़दंग के साथ नाचते-झूमते थे। मगर इस बार पुलिस ने यहां भीड़ को इकट्ठा ही नहीं होने दिया। यही नहीं, गाड़ियों को भी घंटाघर क्षेत्र में मूवमेंट में रखा गया। किसी को भी सड़क किनारे गाड़ी पार्क नहीं करने दिया गया।

इसके चलते सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस, पीएसी और सिटी पेट्रोल यूनिट की तैनाती से भी नए साल के जश्न की खुमारी में डूबे युवा मनमानी करने से हिचके। डीआइजी ने बताया कि मसूरी जाने वाले सैलानियों को जिले की सीमा पर ही रूट चार्ट और मैप दे दिया गया था, जिसके चलते अधिकांश लोगों को शहर में आना ही नहीं पड़ा। यह प्रयोग काफी सफल रहा। इसकी वजह से कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और सबकुछ शांति से निपट गया।

नए साल पर सड़क, मंदिर और स्कूलों का शिलान्यास

विधायक गणेश जोशी ने नए साल पर बंपर कार्ययोजनाओं का शिलान्यास किया। बृज लोक कॉलोनी के शिवशक्ति मंदिर में जोशी समेत अन्य पार्षदों ने मिलकर शिलान्यास किए।

विधायक जोशी ने इस अवसर पर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साल के पहले दिन से ही लोगों के बीच रहना चाहता हूं। जितना जनता के बीच रहूंगा, उतना ही काम कर सकूंगा। जोशी ने विभिन्न पार्षदों के साथ मिलकर सालावाला, विजय कॉलोनी, आर्यनगर, ब्रिज लोक कॉलोनी में शिव शक्ति मंदिर, प्राथमिक विद्यालय दिलाराम समेत कई पुस्तों और सड़कों का शिलान्यास किया।

इसके अलावा एक सामुदायिक भवन  का भी शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर पार्षद भूपेंद्र कठैत, पूनम नौटियाल, आरएस परियार, दयाराम थपलियाल, अरविंद डंगवाल, सुरेंद्र राणा, बीडी मैथाणी, एनएस नेगी, पार्षद कमल थापा, संजय नौटियाल, पार्षद योगेश घाघट, सत्येंद्र नाथ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नये साल पर कांग्रेस ने लिया एकजुटता का संकल्प

प्रदेश कांग्रेस ने नये साल के पहले दिन एकजुटता का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्यवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामना दी और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनहित के लिए पुरजोर संघर्ष करेगा।

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा आने वाले दिनों में पार्टी राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। उसके लिए कार्यकर्ताओं एकजुटता से तैयार रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने वाला है, लेकिन प्रचंड बहुमत वाली सरकार में राज्य में न तो विकास हो रहा है न ही जनता की समस्याओं का समाधान।

उन्होंने कहा कि लोग महंगाई सहित बुनियादी असुविधा से जूझ रहे हैं और सरकार जनहित के मुद्दों पर उदासीन बनी हुई है। बैठक में पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नव वर्ष में कार्यकर्ता संकल्प लें कि प्रीतम सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। बैठक में विजय सारस्वत, जोत सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पीके अग्रवाल, त्रिलोक सिंह सजवाण, महेश जोशी, पूनम भगत, प्रतिमा सिंह आदि उपस्थित थे।

नए साल में छात्राओं ने लिए नए संकल्प 

नए साल पर हर कोई अपनी पुरानी आदतें छोड़ नई बातों को अपनाने का प्रण लेता है। बुरी आदतों से अच्छी और पुराने अंदाज से नए की ओर बढऩे का रिजोल्यूशन लेते हैं। दून के युवा भी इसमें पीछे नहीं हैं। साल 2020 के लिए युवाओं ने खूब प्लान बनाएं हैं। कोई अपनी सेहत सुधारना चाहता है तो कोई कॅरियर में आगे बढऩा चाहता है।

छात्रा मानसी  रावत के मुताबिक नए साल पर मैंने बहुत सारी चीजों की प्लानिंग की है। लेकिन सबसे जरूरी है मेेरी सेहत। नए साल पर अपनी सेहत सुधारने के लिए योग करूंगी और जिम जाऊंगी। छात्रा ऋचा सिन्हा ने कहा कि समाज में युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। इसके खिलाफ मुहिम छेड़ना चाहती हूं। मेरे आस पास से ही इसकी शुरुआत करूंगी। नशा करने वाले लोगों को जागरूक करूंगी।

भावना शर्मा के मुताबिक, पढ़ाई की आदत बनाना सबसे मुश्किल काम लगता है। नए साल पर इसी आदत को जीवन में शामिल करना है। साल के पहले दिन से ही पढ़ाई शुरू कर दी है। प्रियल ध्यानी कहती हैं कि अपनी बुरी आदतें छोड़कर नई और अच्छी आदतें विकसित करना चाहती हूं। इसके अलावा अपने कॉलेज में छात्राओं के हित के लिए भी प्रयास करना चाहती हूं।

दिव्या चौहान के अनुसार एक बेहतर कॅरियर के लिए हर साल संघर्ष करती हूं। इस साल लगन के साथ अपना कॅरियर सेट करने के लिए मेहनत करूंगी। पढ़ाई पर भी अपना पूरा फोकस करूंगी। श्रेया के मुताबिक, रेजोल्यूशन बनाने के लिए एक जनवरी आने का इंतजार करने की जरूरत क्या है। जिस दिन से हम खुद में बदलाव चाहते हैं, उसी दिन से उस पर अमल करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!