Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

राष्ट्रीय सरस मेले के 8वें दिन लोगों ने खूब उत्साह से प्रतिभाग कर पारम्परिक उत्पाद खरीदे, सांस्कृतिक संध्या भी उठाया आनन्द

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022, देहरादून। राष्ट्रीय सरस मेले के आठवें दिन लोगों ने खूब उत्साह से प्रतिभाग करते हुए पारम्परिक उत्पाद खरीदे। शाम को सांस्कृतिक संध्या में अनमोल स्वराज संस्थान के द्वारा सांस्कृतिक के दल के तत्वाधान में कलिंग नाग की हारूल एवं रेणुका देवी की वंदना के साथ रवाई के तादी नित्य से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस मेले में राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, मनोज सेमवाल, गुरुप्रसाद नैनीताल, विकास बडेडी, गायक एवं अरविंद लोक गायक ज्योति जागोड़ी, भीमा खंडोडी, पुष्पा डोभाल,कुसुम कंडवाल,सुनीता सेमवाल, धीरज नवमी, जमुना रावत ने प्रस्तुति दी।

राष्ट्रीय सरस मेले में बिहार के लेदर के पर्स, हैंडबैग उत्तर प्रदेश से काटन की चादर, उत्तरकाशी से खाद्य उत्पाद के स्टाल जिसमें सीडीगोड़े की खीर, सोयाबीन का चार्ट, जयपुर की भेल पुरी खाने वालों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उत्तराखंड से सम्मानित समूह मीनाक्षी सहायता समूह चकराता देहरादून, आरोग्य सहायता समूह तारीखेत अल्मोड़ा, जय माँ दुर्गा स्वयं सहायता समूह, बागेश्वर माँ दुर्गा समूह पोखरी चमोली, पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह लोहाघाट चंपावत, सीताराम स्वयं सहायता समूह खानपुर हरिद्वार, कालका स्वयं सहायता समूह हल्द्वानी नैनीताल, आयूष स्वयं सहायता समूह पौडी, अरसुम स्वयं सहायता समूह मुंस्यारी पिथौरागढ़, मद्महेश्वर उखीमठ रुद्रप्रयाग विकास स्वयं सहायता समूह टिहरी गढ़वाल सत्यम शिवम स्वयं सहायता समूह सितारगंज उधमसिंह नगर, काशी विश्वनाथ समूह भटवारी उत्तरकाशी, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह गुजरात, ठंडी जासन सहायता समूह पश्चिम बंगाल, मधु मिशन सहायता समूह पांडिचेरी, कोहिनूर संसार का समूह त्रिपुरा, सप्लाई संसद का समूह पंजाब, जय माँ संस्था समूह उत्तर प्रदेश, उपासना संस्था समूह केरल, उज्जवला स्वयं सहायता समूह महाराष्ट, सनसुखी संसार का समूह मेघालय, श्री राम स्वयं सहायता समूह हरियाणा, सायापात्री सहायता समूह सिक्किम, वैष्णवी सहायता समूह राजस्थान, दवीयनखासा समूह आंध्र प्रदेश, नहमत स्वयं सहायता समूह बिहार, शंकर सहायता समूह छत्तीसगढ़, कृष्णा स्वयं सहायता समूह कर्नाटक आदि ने अपने स्टाॅल लगाये है।

सरस मेले में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी. तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल तथा सरस मेले में कार्य कर रहे कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!