Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर एक भारी-भरकम पेड़ टूटकर सड़क पर गिरा, यातायात रहा बाधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2020, गुरुवार। ऋषिकेश देहरादून मुख्य मार्ग पर वन विभाग की चौकी से करीब 200 मीटर आगे एक भारी-भरकम पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। जिससे यहां यातायात बाधित हो गया है। रेंज अधिकारी एमएस रावत बताया कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। किस कारण यहां यातायात बाधित हो गया। वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे बाद सड़क के एक किनारे से पेड़ को काटकर यातायात सामान्य किया।

उत्तराखंड में मानसून की बारिश जारी,  आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में मानसून की बारिश जारी है। वहीं लगातार बारिश के कारण प्रदेश में 60 मार्ग बाधित हैं। बुधवार को गंगोत्री हाईवे भी मलबा आने से करीब आठ घंटे बाधित रहा। हालांकि, बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश की आशंका है। शुक्रवार के लिए भी इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चमोली में कई जगह बंद है बदरीनाथ हाईवे 

चमोली में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्रपाल, चमोली, पागलनाला, हिलेरी पार्क (नन्दप्रयाग) और लामबगड़ में  बाधित है। कर्णप्रयाग-थराली मोटर मार्ग पर हरमनी एंव मल्यापौड में बन्द है एंव मण्डल- चोपता मार्ग, गोपेश्वर-पोखरी-हापला मार्ग भी बंद है।

देहरादून में तेज बारिश से घरों में घुसा पानी,  सड़कें जलमग्न

दून में बुधवार दोपहर बाद और रात को हुई झमाझम बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दीं। तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और शहर के तमाम चौराहे व सड़कें जलमग्न हो गईं। कई इलाकों में बारिश का पानी घर में घुस गया, जबकि गोविंदगढ़ में एक स्कूल की दीवार ढह गई।

दून में बारिश के कारण नुकसान का सिलसिला जारी है। बिंदाल नदी का पानी गोविंदगढ़ में स्नेहा दून एकेडमी की दीवार को तोड़ते हुए स्कूल परिसर और राजीव कॉलोनी में घरों में घुस गया। इसके अलावा टीचर्स कॉलोनी, मित्रलोक कॉलोनी में बारिश का पानी घरों में घुसने से नुकसान हुआ। पिछले 15 दिनों में तीसरी बार बिंदाल नदी के उफान पर आने से क्षेत्रवासियों की दिक्कतें बढ़ गईं। इसके अलावा भी कई अन्य क्षेत्रों में घरों में पानी घुसने से नुकसान हुआ।

भाजपा विधायक और कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बारिश से हुए नुकसान की सूचना पर कैंट विधायक हरबंस कपूर गोविंदगढ़ पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मांग की कि कॉलोनी में नदी से सटे भाग पर सुरक्षा इंतजाम कराए जाएं। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई।

इन  क्षेत्रों में हुआ जलभराव

चकराता रोड स्थित मित्र लोक कॉलोनी, दीप लोक कॉलोनी, सेवला कलां, बुद्धा चौक, अमरदीप कॉलोनी, कांवली रोड, प्रिंस चौक, एस्ले हॉल चौक, कनक चौक, दून अस्पताल चौक, बंगाली कोठी, विद्या विहार, बदरीश कॉलोनी, भगतसिंह कॉलोनी, मोरोवाला, मोथरोवाला, आइएसबीटी चौक, शिमला बाईपास आदि क्षेत्रों में बारिश का पानी भर गया।

इन क्षेत्रों में गंदे पानी की आपूर्ति

मानसून की बारिश के साथ शहर में दूषित पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। कई कॉलोनियों में लोग दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी इस परेशानी को लेकर जल संस्थान गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जबकि जल संस्थान के अधिकारी शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दावा कर रहे हैं।

राजेश रावत कॉलोनी में पानी के साथ मिट्टी भी पहुंच रही है। इस कारण कई दिन से लोग पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं। इसी तरह बंजारावाला स्थित आजाद विहार के लोग भी दूषित पानी की शिकायत कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि दूषित पानी पीने से बच्चों और बुजुर्गो को पेट संबंधी बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं। आरकेडिया, स्मिथनगर, कृष्णा विहार, राघव विहार आदि में भी गंदे पानी की समस्या है। वहीं, चंद्रबनी स्थित अमरभारती कॉलोनी में तो बीते एक सप्ताह से आपूर्ति ही ठप है। ऐसे में स्थानीय निवासियों को अपने खर्च पर पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। चंद्रबनी चोइला क्षेत्र में भी पिछले कुछ दिनों से दूषित पानी की समस्या बनी हुई है।

नीलिमा गर्ग (प्रबंध निदेशक, जल संस्थान) का कहना है कि कई इलाकों से दूषित पानी की शिकायतें आ रही हैं। पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जिन इलाकों से क्षतिग्रस्त लाइनों की शिकायत मिल रही है, वहां त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!