Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

महाशिवरात्रि पर प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक अखाड़ों के रिजर्व रहेंगे हरकी पैड़ी के गंगा घाट, जानिए आम श्रद्धालुओं के लिए क्या है व्यवस्था ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मार्च 2021, बुधवार, हरिद्वार। महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी के गंगा घाट सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक अखाड़ों के रिजर्व रहेंगे। इस दौरान आम श्रद्धालु बाकी गंगा घाटों पर स्नान करेंगे। हरकी पैड़ी पर श्रद्धालु सुबह आठ बजे से पहले और शाम छह बजे के बाद स्नान कर सकेंगे। अखाड़ों के स्नान के लिए जाने के दौरान लगभग आधे शहर का यातायात डायवर्ट रहेगा। जिला और मेला पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को अखाड़ों के स्नान का रूट और समय निर्धारित कर यातायात प्लान जारी कर दिया।

[box type=”shadow” ][highlight]जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी पूजा अर्चना करने के बाद शाही स्नान के दिन सबसे पहले गंगा में स्नान के लिए जाएंगे। इसके बाद ही अखाड़े के नागा संन्यासियों के आलवा अन्य संत एक साथ स्नान करेंगे।[/highlight]

महाशविरात्रि स्नान पर्व पर सबसे पहले जूना अखाड़ा आवाहन, अग्नि और किन्नर अखाड़ा सहित स्नान के लिए जुलूस के रूप में हरकी पैड़ी के लिए रवाना होगा। श्री जूना अखाड़ा सुबह 10 बजे अपनी छावनी मायादेवी मंदिर से शुरू होकर अपर रोड पोस्ट आफिस तिराहा से अपर रोड होते हुए 11 बजे हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंचेगा। साढ़े 11 बजे बजे इसी मार्ग से वापसी होकर साढ़े 12 बजे छावनी पहुंचेंगे। दोनों अखाड़ों के छावनी पहुंचने तक श्री निरंजनी अखाड़ा और श्री आनंद अखाड़ा अपनी छावनी श्री निरंजनी अखाड़े से निकलकर वाल्मीकि चौक पर रुका रहेगा। दोनों अखाड़े अपर रोड होते हुए करीब एक बजे हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। स्नान के बाद अखाड़ा वापसी करते हुए करीब ढाई बजे छावनी पहुंच जाएगा। इस बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे श्री महानिर्वाणी अखाड़ा व श्री अटल अखाड़े श्री महानिर्वाणी अखाड़े की छावनी से बंगाली मोड, शंकराचार्य चौक से डाम कोठी पुल पर पहुंचेगा। जब तक श्री निरंजनी और आनंद अखाड़े तुलसी चौक से मुड़कर अपनी छावनी नहीं पहुंच जाते, तब तक दोनों अखाड़े यहीं रुकेंगे, उनके छावनी में पहुंचने के बाद शिवमूर्ति चौक, ललतारौ पुल होते हुए करीब चार बजे हरकी पैड़ी पहुंचेंगे और साढ़े चार बजे वापस रवाना होकर लगभग साढ़े पांच बजे छावनी पहुंचेगे। कुंभ मेला आइजी संजय गुंज्याल ने बताया कि सुबह आठ बजे से हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड और मालवीय घाट आम श्रद्धालुओं से खाली करा लिए जाएंगे। शाम छह बजे के बाद जब अखाड़े स्नान कर चुके होंगे, तब आम श्रद्धालु यहां स्नान कर पाएंगे।[/box]

[box type=”shadow” ]अखाड़ों के स्नान के लिए हरकी पैड़ी आने जाने के दौरान आम यात्रियों के लिए यातायात व्यवस्था 

आइजी कुंभ मेला हरिद्वार संजय गुंज्याल ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर अखाड़ों के स्नान का समय और रूट निर्धारित कर दिया गया, ताकि भ्रम या विवाद जैसी कोई बात न हो। मंगलवार शाम से स्नान की डयूटी शुरू हो गई है। सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

 रेलवे स्टेशन, श्रवणनाथ नगर के यात्रियों को शिवमूर्ति नहीं जाने दिया जाएगा, बल्कि उन्हें देवपुरा की तरफ घुमा दिया जाएगा, जो ऋषिकुल रोडवेज के पास से नया पुल होते हुये शंकराचार्य चौराहा चौक से अस्थायी पुल से केशवानन्द आश्रम होते हुए बेलवाला-रोड़ी क्षेत्र में प्रवेश करेगें। स्नान के बाद यह यात्री रोड़ी क्षेत्र के यात्रियों के साथ वापस आएंगे। महानिर्वाणी अखाड़ा के स्नान के लिए ऋषिकुल क्षेत्र की ओर से आने वाले यात्रियों को रानीपुर मोड़ की तरफ मोड दिया जायेगा, जो प्रेमनगर आश्रम पुल पार कर अनुगमन मार्ग से शंकरार्चाय चौक, बेलवाला-रोड़ी क्षेत्र होते हुए हरकी पैड़ी जाएंगे।

भेल और ज्वालापुर की ओर से आने वाले यात्रियों को भी प्रेमनगर आश्रम पुल की तरफ मोड दिया जाएगा। कनखल क्षेत्र से आने वाले यात्री संन्यास रोड़ होकर आयरिश पुल के नीचे से केशवानन्द आश्रम होते हुए रोड़ी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। जिस समय निरंजनी अखाड़ा का जुलूस चलेगा और वापस जाएगा, उस समय शंकराचार्य चौराहा से तुलसी चौक-शिवमूर्ति चौक तक किसी भी वाहन या पैदल यात्रियों को आने-जाने नहीं दिया जाएगा।

सुबह बजे से ही हरकी पैड़ी से अपर रोड़ पर कोई भी पैदल यात्री, वाहन नहीं चलेगा। ताकि अखाड़ जुलूस के मार्ग में कोई व्यवधान या अवरोध न पड़े। अपर रोड़ में पोस्ट आफिस से हरकी पैड़ी तक प्रत्येक गली पर रस्सा फोर्स रहेगा। जो किसी भी यात्री को अपर रोड़ को नहीं आने देगा। पोस्ट आफिस से हरकी पैड़ी तक रहने वाले लोग विष्णुघाट पुल और गऊघाट पुल से रोड़ी क्षेत्र में स्नान के लिए जाएंगे। इस प्रकार जनाना घाट के किनारे संजय पुल तक का क्षेत्र, जो अखाड़ा स्नान के समय सामान्य स्नानार्थियों के प्रयोग में नहीं आता है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!