Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का निकाला शुभ मुहूर्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2022, शनिवार, देहरादून। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोले जाएंगे। चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर ठीक सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर देश दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

नवरात्र पर शनिवार को गंगा धर्मशाला उत्तरकाशी में गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने बैठक की। जिसमें पंचांग देखकर तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त तय किया। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि दो मई को गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगा की डोली दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री के लिए रवाना होगी। मार्कंडेय मंदिर, देवी मंदिर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए गंगा की डोली यात्रा भैरव घाटी पहुंचेगी। जहां भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। तीन मई की सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। गंगोत्री धाम पहुंचने पर गंगा लहरी पाठ, गंगा सहस्त्रनाम पाठ, गंगा हवन और गंगा आरती का कार्यक्रम होगा।

शुभ मुहूर्त पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी तीन मई को अक्षय तृतीय पर ही खोले जाने हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त सात अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा। इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों में सुमेश सेमवाल, महेश सेमवाल, दिनेश सेमवाल, वशुदेव सेमवाल, प्रेमकांत सेमवाल, हरदीप शरण सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!