Breaking News :
>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
उत्तराखण्डधार्मिक

15 मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट – कपाट खुलने की तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप

आकाश ज्ञान वाटिका, गोपेश्वर/ ऋषिकेश/ देहरादून, १ मई २०२०, शुक्रवार।
[box type=”shadow” ]चारधाम यात्रा 2020

  • श्री बदरीनाथ धाम के रावल ऋषिकेश क्वारंटाईन के दौरान स्वस्थ पाये जा रहे।
  • उनकी पहली कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आयी नैगेटिव। पूर्ण स्वस्थ महसूस कर रहे रावल।
  • एहतियात के तौर पर 4 मई को होगा दूसरा कोरोना टेस्ट।
  • 24 घंटे मे आयेगी टेस्ट रिपोर्ट।
  • 5 मई को नृसिंह मंदिर, जोशीमठ पहुँच सकते हैं रावल।
  • नरेन्द्र राजदरबार से 5 मई को शुरू हो रही तेल कलश यात्रा
  • 14 मई शाम बद्रीनाथ धाम पहुँचेंगी आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ उद्धव जी, कुबेर जी एवं गाडू घड़ा( तेल कलश) यात्रा।
  • 15 मई को प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट।[/box]

कोरोना महामारी से बचाव हेतु सभी कार्यक्रम संक्षिप्त शोसियल डिस्टेंसिंग का होगा पूर्णत पालन।

इस यात्रा वर्ष २०२० में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई को प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर खुल रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड के चुनिंदा कर्मचारी विगत दिनों से कपाट खुलने की ब्यवस्थाओं में जुटे हैं।

  • मंदिर परिसर से बर्फ हटायी जा चुकी है।
  • मंदिर पर रंग रोगन भी भी अंतिम चरण में है।
  • पानी बिजली ब्यवस्था बहाल की जा चुकी है।
  • इस दौरान शोसियल डिस्टेंसिंग (शारीरिक दूरी) का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
  • मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ० हरीश गौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी अधिकारी तैयारियों हेतु बदरीनाथ धाम पहुँचे थे। देवस्थानम बोर्ड के अभियंता विपिन तिवारी एवं अवर अभियंता गिरीश रावत कार्य करवा रहे हैं। बताया कि गढ़वाल आयुक्त एवं देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रमन रविनाथ ने चार धाम कपाट खुलने की तैयारियों हेतु आदेश किये थे, गंगोत्री-यमुनोत्री में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी एवं बड़कोट को निर्देशित किया गया था। बी. डी. सिंह (आईएफएस) को बदरीनाथ एवं केदारनाथ में कपाट खुलने की तैयारियों का जिम्मा दिया गया।

कोरोना महामारी पर नियंत्रण के पश्चात चारधाम यात्रा जल्दी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। यद्यपि अभी चारों धामों के केवल कपाट खुल रहे हैं।

अक्षय तृतीया 26 अप्रैल को श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम एवं कल 29 अप्रैल को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल गये हैं।
कोरोना महामारी से बचाव के तहत जारी सरकारी एडवाइजरी के अनुसार फिलहाल धार्मिक स्थलों में तीर्थ यात्रियों को आने की अनुमति नहीं है। सीमित संख्या में ब्यवस्थाओं से जुड़े चुनिंदा लोग श्री बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहेंगे

बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ऋषिकेश में 14 दिन के क्वारंटीन में है एवं वह स्वस्थ है तथा उनके तीन सेवादारों का स्वास्थ्य भी सामान्य है। एम्स ऋषिकेश से उनकी पहली कोरोना रिपोर्ट नैगेटिव आयी है। ऐहतियातन 4 मई को उनका दूसरा कोरोना टेस्ट होना है आशा है कि सब कुछ सामान्य रहेगा एवं उसके पश्चात 5 मई को नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुँच जायेंगे।

कपाट खुलने के कार्यक्रम के तहत 13 मई बुधवार को नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरू शंकराचार्य जी की डोली प्रस्थान योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी। 14 मई को श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा
के साथ शांयकाल तक श्री बदरीनाथ धाम पहुँच जायेंगे।

नरेन्द्र नगर राजदरबार से तेल कलश यात्रा 5 मई को शुरू हो रही है।

15 मई को प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जायेंगे। इस दौरान शोसियल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाने तथा मास्क लगाने से लेकर साफ सफाई सेनिटाइजेन का ध्यान रखे जाने के निर्देश हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से विधानसभा बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट एवं गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत को उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम् बोर्ड का माननीय सदस्य नामित किये जाने पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दोनों विधायकों को नामित किया तथा विधान सभा सचिव द्वारा कल अधिसूचना जारी की गयी थी। वहीं आयुक्त / देवस्थानम बोर्ड सीईओ रमन रविनाथ ने चमोली जिले के मुख्य कोषाधिकारी दीपक चंद्र भट्ट को देवस्थानम् बोर्ड के वित्त नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार दिये जाने के आदेश दिये हैं ताकि देवस्थानम बोर्ड के वित्तीय देयकों, आय-ब्यय आदि वित्तीय मामलों को गति मिल सके।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *