Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशदेश

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ओमिक्रोन का तीसरा केस मिलने से मची हड़कम

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2021, शनिवार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ओमिक्रोन का तीसरा केस मिलने से हड़कम मच गई है। अमेरिका से एक सप्ताह पहले लौटी महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इससे पहले गाजियाबाद में दो मामले सामने आ चुके हैं।

शहर के कहारों का अड्डा निवासी महिला 13 दिसंबर को अमेरिका से लौटी थी। उसी दिन आनंद नगर निवासी शख्स नाइजीरिया से वापस आया था। दोनों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट 16 दिसंबर को आई थी। महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी, लेकिन शख्स संक्रमित नहीं मिला था। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दोबारा उसके सैंपल लैब भेजे गए। शनिवार को मिली रिपोर्ट में महिला में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। अभी संक्रमित महिला को होम आइसोलट किया गया है। उसके सम्पर्क में आने वाले लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेज दी है। महिला के घर के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जब महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तभी उसके सम्पर्क में आने वाले करीब 50 अन्य लोगों के नमूने लेकर कोरोना जांच को भेजे गए थे। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब महिला में ओमिक्रोन की पुष्टि होने के बाद इन सभी 50 लोगों की दोबारा से जांच कराई जा रही है। यदि इनमें से किसी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होती है तो उसका नमूना ओमिक्रोन की पुष्टि के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग लैब भेजा जाएगा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रायबरेली डॉo वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। उसे अभी होम आइसोलेट किया गया है। उसमें कोरोना के लक्षण भी नहीं है, इसलिए उसको हॉस्पिटल नहीं भेजा गया है। उसके प्रथम व द्वितीय संपर्क में आने वालों की जाँच कराई जा रही है। जिला पहले से ही ओमिक्रोन को लेकर अलर्ट मोड में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!