Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

वनडे विश्व कप-2023 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 नवम्बर 2023, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। दोनों की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। इसे 2019 विश्व कप सेमीफाइनल का रिपीटेशन माना जा रहा है। 2019 में भी भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था और मैनचेस्टर में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। हालांकि, इस बार भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का बेहतरीन मौका है।

भारतीय टीम ने जहां लीग राउंड में अपने सभी नौ मुकाबले जीते हैं, वही न्यूजीलैंड की टीम पिछले पांच में से चार मैच हार चुकी है। टीम की गेंदबाजी कमजोर है और ऐसे में टीम इंडिया इसका फायदा उठाना चाहेगी। वहीं, भारत को 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में की गई गलती से भी बचना होगा।

टीम खिताब तक पहुंचने के लिए शानदार स्थिति में है। उन्हें इस बात से भी राहत मिलेगी कि पिछले तीन वनडे विश्व कप के संस्करणों में मेजबान टीमों ने खिताब जीता है। भारत ने 2011 में वानखेड़े में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था, जबकि सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 2015 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने 2019 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

टीम इंडिया की फॉर्म, घरेलू परिस्थितियों में उनकी महारत और विरोधी न्यूजीलैंड में खिलाड़ियों की चोट को देखते हुए, रोहित शर्मा की टीम के पास विश्व कप नॉकआउट के मिथक को तोड़ने का यह एक शानदार मौका है।  केवल दो देश वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ही 50 ओवर के विश्व कप में बिना हारे खिताब जीतने में सक्षम रहे हैं। भारत भी ऐसा कर सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!