Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डनैनीताल

कॉर्बेट नेशनल पार्क में शुरू हुई नाइट स्टे की सुविधा, अब देना होगा अधिक शुल्क

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 नवम्बर 2023, रामनगर/नैनीताल। कॉर्बेट नेशनल पार्क में रात में ठहरने का पर्यटकों का इंतजार अब खत्म हुआ। 5 महीने बंद रहने के बाद आज बुधवार से पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की सुविधा भी शुरू हो रही है। इसी के साथ ही ढिकाला पर्यटन जोन व दुर्गा देवी पर्यटन जोन में जिप्सी और कैंटर सफारी भी शुरू हो जाएगी। पार्क प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली है।वर्ष 2009 के बाद इस बार पर्यटकों के प्रवेश का शुल्क बढ़ाया गया है। ऐसे में करीब डेढ़ से दो गुना अधिक शुल्क पर्यटकों को भुगतान करना होगा। हालांकि, कॉर्बेट पार्क में नाइट स्टे के लिए एक माह पूर्व ही ऑनलाइन बुकिंग खुल गई थी और सभी कक्ष फुल हो गए हैं। 15 जून से मानसून सीजन शुरू हो जाता है।

कभी भी बरसात की वजह से जंगल के नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं। ऐसे में कच्ची सड़क व रास्ते आदि टूटने से पर्यटकों के फंसने से उनकी जान का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए कॉर्बेट पार्क के सभी वन विश्राम गृह में नाइट स्टे व ढिकाला में कैंटर की डे सफारी भी बंद हो जाती है। नाइट बुकिंग के लिए विभागीय वेबसाइट के जरिये पर्यटकों ने एडवांस में ऑनलाइन बुकिंग कराई है। दुर्गा देवी पर्यटन जोन भी डे सफारी के लिए बुधवार से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। ढिकाला जोन खुलने व नाइट स्टे की सुविधा भी मिलेगी।

नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों को आज बुधवार से जंगल का दीदार करने का मौका मिलेगा। इस बार जिप्सी शुल्क 250 से 500 रुपये और प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 50 से बढ़ाकर 200 रुपये किया गया है। जिप्सी संचालक को अलग से किराया देना पड़ेगा। साल 2013 में हल्द्वानी डिवीजन के 260 वर्ग मीटर जंगल को नंधौर अभयारण्य घोषित किया गया था। 5 रेंजों से जुड़े इस जंगल में बाघ, गुलदार, हाथी, भालू के अलावा दुर्लभ पक्षी और तितली की तमाम प्रजाति भी देखने को मिलती है। नंधौर के जंगल में किसी भी तरह के नए कटान और आंधी-तूफान से गिरने वाले पेड़ों की निकासी भी प्रतिबंधित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!