Breaking News :
>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार>>इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज>>सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल>>मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ>>सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम>>बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या>>देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी>>ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण>>फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति>>‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार>>यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर>>राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
उत्तराखण्डदेहरादून

होमगार्ड भर्ती में अब नहीं होगी लिखित परीक्षा, अगस्त महीने में होने जा रही महिला होमगार्ड भर्ती से लागू होगी व्यवस्था 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 29 जुलाई 2023, देहरादून। होमगार्ड की भर्ती में अब लिखित परीक्षा के प्रविधान को खत्म कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता में प्राप्त प्राप्तांकों तथा संबंधित श्रेणी के लिए नियत अधिमान अंकों के योग के आधार पर आरक्षण नियमों के तहत अंतिम मैरिट सूची बनाई जाएगी। अगस्त महीने में होने जा रही महिला होमगार्ड की भर्ती से ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में शासन ने महिला होमगार्ड के 330 पदों की भर्ती के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। प्रदेश के 10 जिलों में भर्ती प्रक्रिया तीन अगस्त से शुरू होगी, जिसमें 21 अगस्त तक आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद 23 अगस्त से दस्तावेजों की जांच और एक सितंबर से फिजिकल शुरू हो जाएगा। भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में छह जिले और दूसरे चरण में चार जिले शामिल किए जाएंगे। यह पहली बार है जब भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा नहीं होगी।

शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए होमगार्ड के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव बलोनी ने भर्ती के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 10 जनपदों में जहां महिला प्लाटून नहीं है वहां 330 पदों (320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक एवं 10 प्लाटून कमांडर) के लिए भर्ती को स्वीकृति मिली है। पूर्व में होमगार्ड पुरुष व महिला भर्ती में शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास थी, लेकिन इस बार 10वीं पास है। भर्ती, जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति की देखरेख में होगी। समिति में एक सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक सदस्य जिलाधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए। शैक्षिक अर्हताओं के लिए 10 अंक, अन्य अर्हताओं जिसमें एनसीसी के लिए अधिकतम पांच अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए पांच अंक, कुशल वाहन चालक के लिए पांच अंक, होमगार्ड विभाग के वैतनिक एवं अवैतनिक के सदस्यों के लिए पांच अंक निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी, जबकि कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती दो चरणों में संपन्न होगी। दोनों चरणों के भर्ती के लिए विज्ञापन एक साथ निकाले जाएंगे। प्रथम चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर, द्वितीय चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपदों की भर्ती होगी। तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। एक सितंबर 2023 से प्रथम चरण के जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!