Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

अब दोमुँहे बालों का होगा अंत, बस करना होगा ये काम, स्प्लिट एंड्स का होगा काम तमाम

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 17 नवम्बर 2023, देहरादून। क्या आप भी दोमुँहे बालों की समस्या से परेशान हैं, क्या इसकी वजह से बालों की खूबसूरती बिगड़ रही है। अगर हां तो इसका तुरंत उपाय खोजना चाहिए, नहीं तो बालों की रंगत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। दरअसल, अल्ट्रा वॉयलेट किरणें, हेयर स्टाइलिंग टूल्स की हीट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इनकी वजह से बालों का टूटना, झड़ऩा और दोमुँहे जैसी समस्यायें होने लगती है। ऐसे में यहां आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो दोमुँहे बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

हेयर ट्रिमिंग
दोमुँहे बालों से छुटकारा पाना है तो हर तीन से चार महीने में बालों को हल्की सी ट्रिमिंग करवायें। इससे दोमुँहे बाल कम तो होते ही हैं, उनका टूटना-झड़ऩा भी कम होता है। यह काफी अच्छा उपाय माना जाता है।

बनाना पैक
दोमुँहे बालों से छुटकारा दिलाने में केला मददगार हो सकता है। केले से बना हेयर पैक इस समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए पका केला लेकर उसे अच्छी तरह मैश करें और उसमें दही, नींबू रस और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस पैक से पूरे बालों को कवर करें। करीब एक घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

नारियल तेल
नारियल का तेल भी दोमुँहे बालों से छुटकारा दिला सकता है, ये काफी पुराना और असरदार तरीका है, नारियल का तेल बालों पर लगाने से बाल रिपेयर होते हैं और उन्हें मजबूती मिलती हैं। नारियल के तेल को हल्का गर्म कर 15 मिनट तक बालों में मसाज करें, करीब दो घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें।

पपीते का हेयर पैक
पपीता बालों को नौरिश करने का काम करता है। यह बालों की खोई चमक को भी वापस ला सकता है। इसे बनाने के लिए पपीते को अच्छी तरह से मैश करें और उसमें दही मिला लें। इस मास्क को करीब 30 मिनट तक बालों में लगायें और फिर बालों को शैंपू से अच्छी तरह धोएं।

अंडे का पैक
अंडा बालों को अच्छी तरह कंडीशनिंग करता है। अंडे में ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच शहद मिलाकर बालों की लंबाई के हिसाब से  मास्क बनायें और कम से कम 30 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद अच्छी तरह हेयर वॉश कर लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!