Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

हंसने से ही नहीं रोने से भी सेहत को हो सकते हैं हैरान करने वाले फायदे, जाने कैसे ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2023, रविवार, देहरादून। जैसे खुल कर हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है ठीक उसी प्रकार खुल कर रोना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन दुनियाभर में रोने को लेके एक धारणा बना ली गई है कि रोना कमजोर होने की निशानी होती है और दिल के कमजोर लोग ही आंसू बहाया करते हैं. शायद इसलिए पुरुष तकलीफ होने पर भी आंसू बहाने और रोने से बचते हैं। महिलाएं ज्यादातर रो देती हैं, इसलिए उन्हें अधिक भावनात्मक और कमजोर मान लिया जाता है. लेकिन विज्ञान का इस भावनात्मक मसले पर कुछ और ही कहना है। उनका कहना है कि कभी-कभी रोना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। जी हां, हंसने की तरह रोने के भी अपने कुछ फायदे होते हैं। रोना भावनात्मक होने की निशानी हो सकती है लेकिन कमजोर होने की नहीं। चलिए जानते हैं रोने से हमारी सेहत को किस प्रकार फायदा हो सकता है।

क्या कहता है रिसर्च ?
हार्वर्ड यूनिवर्सिटि ने 2021 में अमेरिकी महिलाएं औप पुरुषों पर एक रिसर्च किया था जिसमें महिलाएं हर महीने 3.5 बार रोती हैं जबकि अमेरिकी पुरुष हर महीने लगभग 1.9 बार रोते हैं। रिसर्चर ने माना कि लोग ना सिर्फ उदासी में अपने आंसू बहाए हैं बल्कि ज्यादा खुश होने पर भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आंसू बहाए हैं।

हर आँसू होते हैं अलग
एक्सपर्ट्स ने आंसुओं को तीन अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया है – रिफ्लैक्स टीयर्स, कंटीन्यूअस टीयर्स और इमोशनल टीयर्स, रिफ्लैक्स टीयर्स और कंटीन्यूअस टीयर्स आंखों से धूल और गंदगी हटाने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

रोने के फायदे

1. तनाव कम करने में मददगार
रोते समय हमारे शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर कम होता है, जिससे हमारा तनाव कम होता है, इसके परिणामस्वरूप, हमें आराम मिलता है और मानसिक तनाव कम हो जाता है।

2. भावनात्मक रिलीफ
रोते समय, हमारी भावनाएं व्यक्त होती हैं और हमें स्वयं को शांत करने और सुधार करने का एक माध्यम प्रदान करता है।

3. दिल की सेहत के लिए लाभदायक
रोने से हमारी नसों में रक्त संचार बढ़ता है और हमारा दिल स्वस्थ रहता है. इसके साथ ही, रोने से हमारी दिल की धडक़नें स्थिर होती हैं और रक्तचाप कम होता है।

4. अच्छी नींद में मददगार
दिमागी बेचैनी के चलते रात के वक्त कुछ लोगों को नींद नहीं आती है. ऐसे में रोने से रात में नींद अच्छी आती है क्योंकि रोने से दिमाग शांत हो जाता है।

5. आंखों के लिए बेहतर
रोना सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, रोते वक्त आंसू निकलने से आंखों के भीतर छिपे बैठे कई सारे बैक्टीरिया बहकर बाहर निकल जाते हैं जो आंखों को कई रोग होने से बचा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!