Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

नोएडा विधायक पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वाले सभी जनों से किया अनुरोध, ‘वह भी अपनी जाँच करवा लें’

आकाश ज्ञान वाटिका, २ सितम्बर, २०२०, बुधवार। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने मंगलवार देर रात ट्वीट करके दी। पंकज सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं, पंकज सिंह ने उनके संपर्क में आने वाले सभी जनों से अनुरोध किया है कि वह भी अपनी जांच करवा लें। बता दें कि इससे पहले गौतमबुद्धनगर के दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

गौरतलह है कि जिले में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर व सोसायटी में एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से होने वाली जांच बढ़ाई है। जांच के कारण संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जांच में 102 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8058 पहुंचा गया है। राहत भरी खबर यह कि 86 लोग कोरोना को मात देकर घर भी पहुंचे हैं। ठीक होने वालों की संख्या 6946 पहुंच गई है। वहीं, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को करीब दो हजार लोग की एंटीजन किट से जांच की गई है। जांच के दौरान संक्रमित मिले लोग को जिले के अलग-अलग कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकांश मरीज बिना लक्षण वाले हैं। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोग को क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए है।

उधर, होम आइसोलेशन के नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि बिना लक्षण वाले कई संक्रमितों ने होम आइसोलेट होने की इच्छा जताई थी। रैपिड रिस्पॉस (आरआरटी) को ऐसे लोगों के घर भेज होम आइसोलेशन संबंधित सुविधाओं की जांच कराई गई। जांच के बाद कई लोगों को दो दिन कोविड अस्पताल में रखने के बाद होम आइसोलेट किया जाएगा। वर्तमान में 72 लोग होम आइसोलेट हैं। वहीं 709 लोग को होम आइसोलेट की अवधि पूरे होने के चलते नेगेटिव घोषित कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!