Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
फिल्म-जगत

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया एक वीडियो, लिखा- ‘काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे….’

आकाश ज्ञान वाटिका, २ सितम्बर, २०२०, बुधवार। सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो साझा किया है। यह वैकेशन का वीडियो है, जिसमें सुशांत और अंकिता एक साथ नज़र आ रहे हैं। नताशा शर्मा के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए अंकिता ने सुशांत को याद किया है। साथ ही साथ उन्होंने एक इमोशनल-सा नोट भी अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है।

अंकिता ने क्या लिखा

अंकिता ने जो वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया, उसमें सुशांत सिंह राजपूत पैराग्लाइडिंग करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अंकिता ने शायराना अंदाज़ में लिखा- ‘काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे, या फिर काश तू जुड़ा रहता, उन सबसे जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे। यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम यार, क्यूंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नई दिलचस्प गलियों में, हम भी तेरे यार खुश थे तुझे ऊंचा उड़ता देख कर। इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे ये उड़ान भरने ही ना देते हम यार। क्यूंकि जब तू यहां ज़मीन पर था हम यारों के साथ, हंसते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक-दूसरे को सुनाते भी थे। क्या हुआ जो ये हंसता हुए सपनों को यूं जीता हुआ यार मेरा फिर कभी ना हंसेगा, ना रोयेगा फिर कभी ना जीएगा बस सोयेगा।

सुशांत के जस्टिस की मांग कर रही अंकिता

सुशांत के बतौर लीड एक्टर पहले शो ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता को उनके अपोज़िट साइन किया गया था। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। 14 जून को जब सुशांत ने कथित रूप से आत्महत्या की, तब से अंकिता लगातार जस्टिस की मांग कर रही हैं। मुंबई जांच के लिए आई बिहार पुलिस को भी अंकिता ने मदद की थी, ऐसी रिपोर्ट सामने आई है।

सीबीआई कर रही है जांच

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस की जांच अब सीबीआई कर रही है। इस मामले रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा गौरव आर्या समेत भी कई अन्य लोगों से भी पूछताछ हो चुकी है। इस केस में प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी अपनी-अपनी जांच कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!