Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“सड़क नहीं तो वोट नहीं” – देहरादून में भाजपा का वोट बैंक कही जाने वाली इस कालोनी के लोगों ने पारित किया एक सूत्रीय प्रस्ताव

➥   पूर्व सीएम निशंक के समय बनी थी सड़क, वर्तमान में पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत हैं विधायक

➥   भाजपा-कांग्रेस की आपसी सियासत में आये दिन जख्मी हो रहे हैं लोग

➥   डॉ० एस.डी. जोशी बोले, ‘काश लोगों की बीमारियों के साथ गड्डों वाली सड़कों का भी इलाज कर पाते ?’

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवम्बर, 2021, बुधवार, देहरादून। “सड़क नहीं तो वोट नहीं” ये पहाड़ के किसी गाँव के लोगों का कहना नहीं है। यह आवाज है देहरादून की विधानसभा से महज 1 किलोमीटर दूर वीआईपी कॉलोनी कही जाने वाली आर.के. पुरम कालोनी-वासियों की।

जोगीवाला चौक की बद्रीपुर रोड़ पर स्थित आर.के. पुरम कालोनी की सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क में जगह-जगह गड्डे ही गड़डे हो चुके हैं। खस्ताहाल सड़क से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। इन गड्डों के कारण कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क निर्माण को लेकर लोग स्थानीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, पार्षद कपिल थापा से लेकर क्षेत्र के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के दरबार में भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। चारों तरफ से निराश लोगों ने शनिवार को कालोनी में बैठक कर एक सूत्रीय प्रस्ताव पारित कर “सड़क नहीं तो वोट नहीं“ की बात कही।

[highlight]डॉ० एस.डी. जोशी बोले दुःख होता है जन-प्रतिनिधों का रवैया देखकर[/highlight]

          जाने-माने डॉक्टर एस.डी. जोशी भी इसी आर.के. पुरम कालोनी में रहते हैं। सड़क की दुर्दशा से चितिंत डॉक्टर जोशी कहते हैं कि व्यक्तिगत स्तर से उन्होंने देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत, स्थानीय पार्षद कपिल थापा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की लेकिन कोई हल नहीं निकला। हर तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। स्थानीय कांग्रेसी पार्षद कपिल थापा तो यहाँ तक कहते हैं कि यह कालोनी भाजपा का वोट बैंक है, इस सड़क का निर्माण भाजपा सरकार करवायेगी। इसका साफ सा मतलब है कि वह इस सड़क का निर्माण नहीं करवायेंगे। जन-प्रतिनिधियों के इस रवैये से नाराज डॉ० जोशी कहते हैं कि विधानसभा से 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित कालोनी की सड़क की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है जिसमें प्रतिष्ठित लोग रहते हैं तो पहाड़ की सड़कों की हालत क्या होगी ? काश वह लोगों की बीमारियों के साथ इन गड्डों वाली सड़कों का भी इलाज कर पाते ?

[highlight]पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के दरबार में भी नहीं हुई सुनवाई[/highlight]
          डॉ० एस.डी. जोशी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक जब डोईवाला के विधायक थे, तब इस सड़क का निर्माण हुआ था। उसके बाद से इस सड़क की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। महज 300 मीटर सड़क के निर्माण को लेकर जनप्रतिधियों के पास 300 बहाने हैं। कभी बजट नहीं तो कभी अभी बरसात है उसके बाद बना देंगे। उन्होंने कहा बड़ा दु:ख होता है कि वह लोगों की बीमारियों का इलाज तो कर देते हैं लेकिन अपनी कालोनी की सड़क का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। कालोनी वासियों की “सड़क नहीं तो वोट नहीं” की बात का वह भी समर्थन करते हैं।

[highlight]अभी तक कई लोग हो चुके हैं चोटिल[/highlight]
          वहीं आर.के. पुरम कालोनी के संरक्षक केशर सिंह का कहना है कि उनकी कालोनी डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत आती है। कालोनी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 12 सितंबर को अपने क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उनके आवास पर इस बावत गुहार लगा चुका है, किंतु दो महीने बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त जन-प्रतिनिधि लम्बे चौड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद सब कुछ भूल जाते हैं। बैठक में महिला सदस्यों ने एक सुर में कहा कि चुनाव के वक्त जवाब माँगा जायेगा। आये दिन वृद्ध लोग और बच्चे इन गढ्डों की वजह से चोटिल हो रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!