Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँसम्पादकीय

नीतीश के दिल्ली दौरे का मकसद

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 21 अगस्त 2023, देहरादून। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर आए तो उसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं। इसमें सबसे खास चर्चा उनके अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाने से हुई। वाजपेयी की सरकार में नीतीश कुमार मंत्री रहे थे और हमेशा उनकी तारीफ करते रहते हैं। वे उस समय की भाजपा की तारीफ करते हैं और अभी की भाजपा की आलोचना करते हैं। दूसरी ओर बिहार में उनकी सहयोगी पार्टियां यानी राजद, कांग्रेस और लेफ्ट तीनों पहले वाली भाजपा के भी आलोचक रहे हैं। हालांकि नीतीश को इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने यह मैसेज दिया कि उनको भाजपा से दिक्कत नहीं है, बल्कि भाजपा के मौजूदा नेतृत्व से दिक्कत है। उनका यह संदेश सहयोगी पार्टियों के है तो साथ ही बिहार की जनता के लिए भी है। उन्होंने मतदाताओं को भी एक मैसेज दिया है।

असल में नीतीश कुमार की यह खासियत रही है कि जब वे भाजपा के साथ थे तब भी कुछ मुस्लिम वोट उनको मिलते थे। उनकी छवि सांप्रदायिक नहीं थी। और अब जब वे राजद और कांग्रेस के साथ हैं तब भी उनकी छवि हार्डकोर सेकुलर नेता वाली नहीं है। यानी हिंदुत्व की विचारधारा वाले मतदाताओं का भी उनको समर्थन मिल सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्होंने मतदाताओं को यही मैसेज दिया है कि वे भाजपा से ज्यादा दूर नहीं हैं। सहयोगी पार्टियों को नीतीश ने यह मैसेज दिया है कि उनकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। ध्यान रहे 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक होने वाली है। उसमें 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनेगी। नीतीश ने चूंकि इस गठबंधन की पहली की थी इसलिए वे चाहते हैं कि उनको ‘इंडिया’ का अध्यक्ष या समन्वयक बनाया जाए। उस बैठक से ठीक पहले दिल्ली आकर नीतीश ने नेताओं पर दबाव बना दिया है। वे बार बार यह भी मैसेज बनवा रहे हैं कि उनकी छवि बाकी नेताओं के मुकाबले ज्यादा स्वीकार्य है इसलिए उनको आगे करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!