Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बंगाल विधानसभा चुनाव : नंदीग्राम के चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर 24 जून को होगी अगली सुनवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2021, शुक्रवार, कोलकाता। हाल में संपन्न बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रचंड जीत के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के हाथों अपनी हार को पचा नहीं पा रही। चुनाव नतीजे आने के करीब डेढ़ महीने बाद अब ममता ने नंदीग्राम के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आज (शुक्रवार) को कलकत्ता हाईकोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नंदीग्राम के नतीजे को चुनौती देने के मामले में सुनवाई 24 जून के लिए स्थगित हुई है।

मालूम हो कि इस सीट पर करीबी मुकाबले में सुवेंदु अधिकारी ने ममता को हराया था। अब ममता ने अपने वकील के माध्यम से हाई कोर्ट में सुवेंदु की जीत को चुनौती दी थीं। सूत्रों के अनुसार याचिका में ममता ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नंदीग्राम में पुनर्मतगणना की मांग की थीं। दरअसल, ममता ने पहले ही आरोप लगाया था कि मतगणना के दिन पुनर्मतगणना की मांग के बावजूद रिटर्निंग ऑफिसर ने इसकी इजाजत नहीं दी। तृणमूल कांग्रेस की ओर से दो मई को चुनाव नतीजे के दिन ही नंदीग्राम के चुनाव परिणाम के खिलाफ अदालत में जाने की घोषणा की गई थी। हालांकि इसके बाद करीब डेढ़ महीने तक इस मुद्दे पर तृणमूल चुप रही। अब अचानक ममता की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पुनर्मतगणना की मांग की गई।

दरअसल तृणमूल का आरोप है कि पहले ममता बनर्जी को नंदीग्राम से विजेता घोषित कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद कुछ ही मिनटों के अंदर अचानक चुनाव परिणाम बदल गया और सुवेंदु अधिकारी को विजेता घोषित कर दिया गया। तृणमूल पहले ही इसके पीछे गड़बड़ी की आशंका जाहिर कर चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!