Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्ड

नवनियुक्त 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र

उत्कृष्ट कार्यों से विकसित राज्य के सपने को करें साकार : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024, देहरादून। उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अंतर्गत विभिन्न विभागों हेतु चयनित कनिष्ठ अभियन्ताओं को एक समारोह के अन्तर्गत कुल 1094 नियुक्ति पत्र वितरण किये गये।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल उपस्थिति में शुक्रवार को नींबू वाला, गढ़ीकैंट स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान समारोह के विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा लोक निर्माण विभाग के 252, ग्रामीण निर्माण विभाग के 201, सिंचाई विभाग के 137, लघु सिंचाई विभाग के 46, पंचायती राज विभाग के 41, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं जल संस्थान के 79, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पेयजल निगम के 52, आवास विभाग के 134, शहरी विकास विभाग के 32, पावर ट्रांसमिशन, कार्पोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि0 के 5, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड के 49, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 37, उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के 10 और ऊर्जा विभाग के 09 नवनियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं सहित कुल 1094 को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये।

समारोह के दौरान नवनियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सभी विभाग राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। लोक निर्माण विभाग जहां सड़कों एवं सेतुओं के निर्माण से बेहतर कनेक्टिविटी देने का काम कर रहा है वहीं अन्य सभी विभाग भी विकास के लक्ष्यों को साधने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं की नियुक्ति से न केवल युवाओं के करियर को एक नई दिशा मिलेगी बल्कि इससे विभिन्न विभागों को भी उत्कृष्ट मानव संसाधनों का लाभ मिल सकेगा।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि नव नियुक्त अभियन्ताओं की ऊर्जा, उत्साह एवं कौशल से हम और अधिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इनका योगदान विभागों की क्षमता को और अधिक मजबूत बनायेगा। उन्होंने नव नियुक्त अभियन्ताओं से कहा कि सभी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए उत्तराखण्ड को विकसित राज्य बनाने के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक सविता कपूर, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव रंजीत सिन्हा, सचिव सिंचाई राजेश कुमार, नितिन भदोरिया, सचिव एस.एन. पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!