Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
दिल्लीदेश

दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाली वर्षा के केस में नए खुलासे

नशीली दवाओं के साथ तंत्र-मंत्र का खेल 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023, दिल्ली। किशनगढ़ इलाके के मुनिरका गांव में 8 अक्टूबर को अपने दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाली वर्षा के केस में अब नए खुलासे हो रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी और हर कोई यही सोच रहा था कि आखिर एक मां ऐसा कैसे कर सकती है। अब वर्षा के पिता ने अपने दामाद पर जो आरोप लगाए हैं उससे इस मामले की कई परतें खुल गईं हैं।

पिता ने लगाए दामाद पर ये आरोप 

  • वर्षा के पिता ने दामाद पर कई आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि ससुराल वाले वर्षा को दहेज के लिए परेशान करते थे।
  • वर्षा के पिता हेमंत कुमार ने यह भी शिकायत की है कि उनका दामाद तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ा हुआ था। जिसके चलते उसका व्यवहार अजीब हो गया था।
  • वर्षा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह वर्षा को नशीली दवाएं भी देता था जिसे खाने के बाद वर्षा का बर्ताव बदल जाता था और वह ज्यादा परेशान हो जाती थी।
  • हेमंत कुमार ने कहा है कि यह बातें खुद वर्षा ने उन लोगों को बताई थीं।
  • पिता ने कहा कि उनकी आखिरी बात वर्षा से सात अक्टूबर को हुई थी तब उन्हें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी।
  • पिता का ये भी दावा है कि बेटी ने उन्हें 8 अक्टूबर की सुबह सात बजे जगाने को कहा था। जब उन्होंने अगले दिन वर्षा को फोन किया तो किसी अंजान आदमी ने फोन उठाकर बताया कि फोन बाहर है और घर में अंदर से कुंडी लगी हुई है।
  • वर्षा के पिता दामाद पर आरोप लगाते हैं कि वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में है और कुछ भी कर सकता है। ऐसे में वह चाहते हैं कि जांच सही और निष्पक्ष तरीके से हो।

विदित रहे कि रविवार सुबह करीब 10.30 बजे किशनगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुनिरका में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी कलाई की नस काटकर जान दे दी थी। मृतकों की पहचान वर्षा शर्मा (27) इसका बेटा अभिमन्यु (4) और ढाई साल के आयुष उर्फ व्यम (2.5) के रूप में हुई। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों की शादी को पांच ही वर्ष हुए हैं इसलिए पुलिस ने क्षेत्रीय एसडीएम को भी इसकी सूचना दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी मामले की पड़ताल कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!