Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डविशेषस्वास्थ

कंडाली/सिन्न या सिसौण – बहुपयोगी औषधीय झाड़ है

आकाश ज्ञान वाटिका (13 नवंबर 2019) । कंडाली, Nettle या बिच्छू घास के नाम से जानी जाने वाली वनस्पति है जो नेपाल व हिमालय क्षेत्र की मध्य पहाड़ी क्षेत्र में मिलने वाले अट्रिक्यसी परिवार का एक तेज जलन पैदा करने वाला झाड़ है। बिच्छू धास को कुमाऊनी भाषा में “सिन्न या सिसौण” कहा जाता है तथा गढ़वाली भाषा में इसे “कंडाली” कहा जाता है। यह सिर्फ पहाड़ी इलाकों में ही उगता है। इसमें औषधीय गुण होता है। इसे उबाल कर खाया जा सकता है। इसमें  रोम जैसे पतले कांटे पाए जाते हैं जिनमें फोरमिक एसिड पाए जाता है। फर्मिक अम्ल की वजह से इसमें जलन पैदा करने वाला हिस्टामाइन होता है जिससे सूजन हो जाता है और पीड़ादायक होता है। लेकिन इसे पानी में उबालने के बाद इन तत्वों का नाश हो जाता है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बिच्छू घास का कापा सर्दियों बनाया जाता है।

 

इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें मिलने वाले विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, लौह तत्व, पोटासियम, मैगानिज, कैल्सियम जैसे पौष्टिक पदार्थ के कारण इसकी करी व सब्जी बनाई जाती है। इसमें २५% सम्म् प्रोटीन होता है इसलिए यह शाकाहारियों की लिए अति उत्तम भोजन है। यह अति मूल्यवान ‘गउडा चीज’ और यार्ग में स्वाद के लिए प्रयोग किया जाता है।

 

  • यह पित्त दोष की बीमारी की बीमारी को दूर करने के लिए रामबाण है।
  • शरीर के किसी हिस्से में मोच आने पर कंडाली की पत्तियों से अर्क बनाकर मोच वाली जगह पर लगाने से जल्दी आराम मिलता है।
  • शरीर में जकड़न महसूस होने पर इसका साग बनाकर खाने से जकड़न दूर होती है।
  • मलेरिया के इलाज में बिच्छू घास की सब्जी खाने से जल्दी आराम मिलता है। इसका साग मलेरिया के मरीज के लिए एंटीबायोटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में कार्य है।
  • इसके बीजों का सेवन करने से पेट साफ रहता है।

उत्तराखण्ड में कंडाली के तने से रेशा निकाल कर जैकेट, शॉल, स्टॉल, स्कॉर्फ एवं बैग तैयार किए जा रहे हैं। चमोली व उत्तरकाशी जिले में कई समूह बिच्छू घास के तने से रेशा (फाइबर) निकाल कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद बना रहे हैं। तने को सूखाने के बाद मशीन में प्रोसेसिंग की जाती है। इसके बाद धागा बनता है। 4 से 5 किलो बिच्छू घास से एक किलो धागा निकलता है। बिच्छू घास से तैयार रेशा पराबैंगनी किरणों से बचाता है। इसके रेशे से बनी जैकेट को गर्मी व सर्दी दोनों ही मौसम में पहना जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!