Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
दिल्लीदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

NEET UG 2024 फाइनल परिणाम : टॉपर्स 61 से घटकर 17

क्वालीफाइंग स्टेटस पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और कट-ऑफ में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2024, शनिवार, नई दिल्ली। एन.टी.ए. ने आखिरकार विवादों से घिरे नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर का फाइनल परिणाम जारी कर ही दिया। नए रिजल्ट में 17 अभ्यर्थियों ने टॉप स्थान हासिल किया। पहले रिजल्ट में 61 छात्रों ने टॉप किया था। संशोधित परिणामों के कारण हजारों अन्य अभ्यर्थियों के अंकों और रैंक में बदलाव आया है।

योग्यता स्थिति(Qualifyng Status) पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और कट-ऑफ में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है ।

फिजिक्स के एक प्रश्न के अंकों की वजह से बदला परिणाम
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फिजिक्स के एक प्रश्न के अंकों को ध्यान में रखते हुए परिणाम घोषित किए गए हैं। एनटीए ने कहा था कि इस प्रश्न के दो सही उत्तर हैं, लेकिन इसके बाद IIT दिल्ली ने उस सवाल पर कहा कि एक ही जवाब सही है, जिसके बाद रिजल्ट को रिफॉर्म किया गया ।

44 को उस प्रश्न के लिए मिले थे पूरे नंबर
पहले टॉप स्थान पाने वाले 67 उम्मीदवारों में से 44 ने उस प्रश्न के लिए दिए गए अंकों के कारण पूरे अंक प्राप्त किए थे। बाद में टॉप स्थान पाने वालों की संख्या घटाकर 61 कर दी गई थी, क्योंकि एजेंसी ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय के नुकसान की भरपाई के लिए छ: उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्कस वापस ले लिए थे। नए रिजल्ट में 17 अभ्यर्थियों ने टॉप स्थान हासिल किया। पहले रिजल्ट में 61 अभ्यर्थियों ने टॉप किया था।

परीक्षा को रद्द करने वाली याचिका खारिज
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 के असफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने इस परीक्षा को रद्द करने और दोबारा कराने के अनुरोध वाली याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया था। न्यायालय ने कहा था कि परीक्षा की विश्वसनीयता के व्यवस्थित तरीके से प्रभावित होने और अन्य गड़बड़ियों को दर्शाने वाली कोई सामग्री रिकॉर्ड में नहीं है।

सीबीआई कर रही है जाँच
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की जाँच कर रहा है और उसने छ: प्राथमिकी दर्ज की है। नीट-यूजी का आयोजन एन.टी.ए. द्वारा सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए किया जाता है ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!