Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
देश

अल्पकाल के लिए मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नायब सैनी आज दोबारा लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ 

पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में किया जा रहा समारोह का आयोजन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 37 विशेष अतिथि रहेंगे मौजूद 

बीस राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024, हरियाणा। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की। चुनाव से कुछ समय पहले अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी आज दोबारा सीएम पद की शपथ लेेंगे। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस दाैरान माैजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी मनसा देवी मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया।

पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए हरियाणा रोडवेज की 2015 बसें लगाई गईं हैं, जो लोगों को समारोह स्थल तक लाने-ले जाने में इस्तेमाल होंगी। इस संबंध में सभी जिलों के रोडवेज अधिकारियों को विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। सफर करने वालों के लिए पूड़ी, आलू जीरा, सफेद छोले, चावल, अचार, लड्डू, फ्रूटी, वाटर बोतल की व्यवस्था भी बसों में ही की गई है।

अंबाला से 150, भिवानी से 90, चरखी दादरी से 40, गुरुग्राम से 15, फरीदाबाद से 50, फतेहाबाद से 60, हिसार से 125, जींद से 80, झज्जर से 70, करनाल से 250, कैथल से 150, कुरुक्षेत्र से 150, नूंह से 10, महेंद्रगढ़ से 50, पानीपत से 150, पंचकूला से 100, पलवल से 40, रोहतक से 75, रेवाड़ी से 60, सिरसा से 50, सोनीपत से 100 और यमुनानगर से 100 के अलावा अन्य बसें समारोह स्थल पर पहुंचेंगी।

हरियाणा पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में कलाकार लोक नृत्य कर रहे हैं।

नायब सैनी आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ और मंत्री भी शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और नेता शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को ही शहर पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दूसरे वीवीआईपी बृहस्पतिवार को पहुंचेंगे। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

विधायक दल की बैठक में  केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में विधायक कृष्णकुमार बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ नेता व विधायक अनिल विज ने इसका अनुमोदन किया। सभी विधायकों ने ध्वनिमत से सैनी के नाम पर मुहर लगा दी। इसके बाद सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। सैनी ने उन्हें 48 विधायकों की सूची सौंपी। तीन निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, राजेश जून व देवेंद्र कादियान ने भी राज्यपाल को भाजपा सरकार को समर्थन देने का पत्र सौंप दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में बीस राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे। सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। शपथ से पहले वे 25,562 नाैकरियों के परिणाम जारी करेंगे। नायब सिंह सैनी आज दोबारा हरियाणा की कमान संभालेंगे। वे राज्य के 25वें सीएम के रूप में पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ लेंगे। हालांकि इस पद को संभालने वाले वह 11वें शख्स होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 37 विशेष अतिथि इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!