Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

नवाब मलिक ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए माँगी एक दिन की जमानत

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जून 2022, सोमवार, मुंबई। मनी लान्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को राज्य की छ: सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग करते हुए सोमवार को यहां एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया। पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, जो मनी लान्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं, ने भी इसी तरह का एक आवेदन दायर किया था।

सोमवार को, मुंबई में एक विशेष अदालत, जिसे मनी लान्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया गया, ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दोनों आवेदनों (मलिक और देशमुख) पर अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

विदित रहे कि ईडी ने मलिक को इस साल 23 फरवरी को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़ी मनी लान्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। राकांपा नेता ने अपने आवेदन में 10 जून को एक दिन के लिए जमानत पर रिहा करने की मांग की थी।

ईडी ने नवाब मलिक और अनिल देशमुख की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। दोनों ने महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट देने की इजाजत मांगी है। ईडी को कल तक जवाब दाखिल करना है। सुनवाई की अगली तारीख 8 जून 2022 है। राज्यसभा चुनाव 10 जून 2022 को होने हैं।

मलिक ने अपनी याचिका में दावा किया कि वह एक निर्वाचित विधायक हैं। इसलिए राज्यसभा के लिए एक प्रतिनिधि का चुनाव करने में और अपने निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि वह द्विवार्षिक चुनावों में अपना वोट डालने के इच्छुक भी हैं। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल बनाती है।

राकांपा के दो विधायक देशमुख और मलिक फिलहाल जेल में हैं, जबकि एक सीट खाली पड़ी है। चार मुख्य दलों शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस और भाजपा के अलावा विधानसभा में छोटे दलों के और निर्दलीय 25 विधायक हैं। प्रति उम्मीदवार प्रभावी चुनाव कोटा 42 है।

सदन में 106 सदस्यों वाली भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को नामित किया है। राकांपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को फिर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है। शिवसेना के उम्मीदवार संजय राउत और संजय पवार हैं. छठी राज्यसभा सीट के लिए चुनावी मुकाबला भाजपा के धनंजय महादिक और शिवसेना के संजय पवार के बीच है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!