नौसेना सप्ताह-2023 : स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय (NHO) भ्रमण का कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं के साथ भारतीय नौसेना में शामिल होने के सम्बन्ध में एक प्रेरक वार्ता भी की गई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची पर हमले की याद में हर साल 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के लिए भारतीय नौसेना, नौसेना सप्ताह (NAVY WEEK) समारोह के रूप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करती है।

नौसेना सप्ताह-2023 समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में 30 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय (NHO) में स्कूली छात्र-छात्राओं का भ्रमण कार्यक्रम और हाइड्रोग्राफिक विभाग पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
देहरादून के विभिन्न स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षक गणों द्वारा राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय (NHO) का दौरा किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ भारतीय नौसेना में शामिल होने के सम्बन्ध में एक प्रेरक वार्ता भी की गई।
