Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) में धूमधाम से आयोजित किया गया नौसेना दिवस (NAVY DAY)

नौसेना सप्ताह (NAVY WEEK) समारोह के रूप में सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 4 दिसंबर 2024, देहरादून। राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय (NHO), भारतीय नौसेना का एक प्रमुख प्रतिष्ठान है जिसे वर्ष 1954 में देहरादून में स्थापित किया गया था। वर्तमान में इसके प्रमुख वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया, मुख्य जल सर्वेक्षक (भारत सरकार) हैं। यह कार्यालय इलेक्ट्रॉनिक नेविगेशन मानचित्र, पेपर मानचित्र के उत्पादन का केंद्र और राष्ट्रीय एजेंसी है जहाँ पर समस्त समुद्री जहाजों के लिए इनका प्रकाशन किया जाता है।

भारतीय नौसेना, 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर भारत की उल्लेखनीय/ऐतिहासिक विजय की याद में हर साल 4 दिसंबर को “नौसेना दिवस” मनाती है। नौसेना दिवस (NAVY DAY), 1971 के भारत-पाक युद्ध, विशेषकर कराची पर निर्णायक हमले के दौरान भारतीय नौसेना (INDIAN NAVY) की उल्लेखनीय सफलता का प्रतीक है। नौसेना दिवस (NAVY DAY-2024) की थीम “Combat Ready, Credible, Cohesive and Future Ready Force” है।

भारतीय नौसेना इस दिन (NAVY DAY) को मनाने के लिए नौसेना सप्ताह (NAVY WEEK) समारोह के रूप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करती है। राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) में भी नौसेना दिवस के अवसर पर सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

👉 नौसेना दिवस 2024 समारोह के हिस्से के रूप में, एनएचओ द्वारा देहरादून नेवी हाफ मैराथन (DNHM-24) के दूसरे संस्करण का आयोजन 10 नवंबर 2024 को जसवंत ग्राउंड गढ़ी कैंट, देहरादून में किया गया था। इस आयोजन में सशस्त्र बलों, नागरिक कर्मियों और देहरादून क्षेत्र के स्कूलों-कॉलेजों के बच्चों सहित 1200 से अधिक धावकों की उत्सापूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

👉 नौसेना सप्ताह-2024 समारोह के एक भाग के रूप में 27 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO), देहरादून में एक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया। सैन्य अस्पताल, देहरादून द्वारा संचालित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (एन.एच.ओ.) के नौसेना अधिकारियों/नौसैनिकों, असैनिक कर्मियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिन्होंने इस नेक कार्य में योगदान देकर राष्ट्र के प्रति अपनी सेवा-भावना को मजबूती के साथ पेश किया।

👉 भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के कैडेटों का एनएचओ भ्रमण का कार्यक्रम 26 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित किया गया। इस दौरान IMA के 400 से अधिक कैडेट्स ने NHO का भ्रमण किया। विभिन्न अनुभागों के निर्देशित भ्रमण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यालय के परिचालन कार्यों (Operational Functions) की प्रत्यक्ष जानकारी भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के कैडेट्स द्वारा प्राप्त की गयी। इस दौरान वह नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य से हुए रूबरू हुए।

👉 पहला एडमिरल गोल्फ कप (AGC) गोल्फ टूर्नामेंट, 30 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक AEPTA, देहरादून में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट में देहरादून की सेना इकाइयों, ओएनजीसी, एफआरआई, एसओआई और अन्य संगठनों के गणमान्य व्यक्तियों सहित कुल 120 गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया।

👉 2 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय में स्कूली बच्चों का भ्रमण कार्यक्रम और भारतीय नौसेना एवं हाइड्रोग्राफिक विभाग पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। देहरादून के विभिन्न स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्रों ने राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय का दौरा किया। ब्रिगेडियर जी. सेसोदिया (सेवानिवृत्त) द्वारा छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए एक प्रेरक व्याख्यान दिया गया। .

👉 भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त नौसैनिकों (VETERANS) और सैनिक एवं असैनिक कर्मियों का मुख्य हाइड्रोग्राफर के साथ बातचीत (Interaction) कार्यक्रम 03 दिसंबर 2024 को कार्यालय लॉन में आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त नौसैनिकों (VETERANS) और सैनिक एवं असैनिक कर्मियों ने मुख्य जल सर्वेक्षक के साथ बातचीत कर अपने अनुभव साझा किये।

👉 1971 के युद्ध के दौरान हमारे बहादुर अधिकारियों और जवानों के बलिदान का सम्मान करने के लिए 04 दिसंबर 2024 को नव उद्घाटित “स्मृति स्थल” पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था।
समारोह का समापन 04 दिसंबर को ‘एट होम’ समारोह के साथ हुआ। उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) समारोह के मुख्य अतिथि रहे। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल द्वारा नैनी झील के मानचित्र और आईएलआरएस (ILRS) खंड I एवं II का विमोचन भी किया गया।

**** नौ-सेना दिवस (NAVY DAY) की हार्दिक शुभकामनायें ****

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!